ख़बर सुनें

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के सातवें दिन भारत ने दो पदक जीते। पैरा-पावरलिफ्टिंग में सुधीर ने स्वर्ण और ट्रैक एंड फील्ड में मुरली श्रीशंकर ने रजत पदक अपने नाम किया। इसके अलावा बर्मिंघम में भारतीय ‘पंच’ का दम नजर आने लगा है।

गुरुवार को मेन्स बॉक्सिंग में विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता मुक्केबाज अमित पंघाल (48 किलो भारवर्ग),  सागर अहलावत (92 किलो भारवर्ग), रोहित टोकस (67 किलो भारवर्ग) और महिलाओं में जैस्मिन लैंबोरिया (60 किलो भारवर्ग) ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर देश के लिए चार और पदक तय कर दिए हैं।

अब तक सात भारतीय मुक्केबाज अंतिम चार में पहुंच चुके हैं। इससे पहले मोहम्मद हुसामुद्दीन (57 किलो भारवर्ग), निकहत जरीन (50 किलो भारवर्ग) और नीतू (48 किलो भारवर्ग) सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं। 
एक दिन पहले यानी बुधवार को भारत ने पांच पदक हासिल किए थे। जूडो खिलाड़ी तूलिका मान (78 किलो भारवर्ग) ने रजत दिलाया जबकि भारोत्तोलन में लवप्रीत और गुरदीप के कांस्य पदक के अलावा, स्क्वैश में सौरव घोषाल और हाई जंप में तेजस्विन शंकर ने पदक दिलाया। भारत अब तक छह स्वर्ण, सात रजत और सात कांस्य पदक लेकर पदक तालिका में सातवें स्थान पर चल रहा है। 

भारत के पदक विजेता

  • 6 स्वर्णः मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम, सुधीर (पैरा-पावरलिफ्टिंग)।
  • 7 रजतः संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर।
  • 7 कांस्यः गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर।

भारत के पैरा पावरलिफ्टर सुधीर ने पुरुषों के हेवीवेट कैटेगरी में 212 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीत लिया। 87.30 किलो वजन वाले सुधीर ने रैक हाइट 14 के साथ पहले प्रयास में 208 किलो वजन उठाया। वहीं, दूसरे प्रयास में उन्होंने 212 किलो वजन उठाया। अपने आखिरी अटैम्प्ट में सुधीर 217 किलो वजन उठाने में नाकाम रहे। 134.5 पॉइंट्स लेकर सुधीर टॉप पर रहे और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सुधीर भारत के लिए पैरा पावरलिफ्टिंग (दिव्यांग एथलीट्स की वेटलिफ्टिंग) में स्वर्ण जीतने वाले पहले एथलीट बन गए हैं। यह भारत के लिए बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में छठा स्वर्ण पदक है। सुधीर की कहानी यहां पढ़ें…
भारत के लॉन्ग जंपर मुरली श्रीशंकर ने भारत को ट्रैक एंड फील्ड में दूसरा पदक दिलाया है। श्रीशंकर ने मेन्स लॉन्ग जंप के फाइनल में 8.08 मीटर के बेस्ट जंप के साथ रजत पदक हासिल किया। इसी के साथ श्रीशंकर राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में लॉन्ग जंप इवेंट में भारत के लिए रजत पदक जीतने वाले भारत के पहले पुरुष एथलीट बन गए हैं। इससे पहले महिलाओं में पूर्व एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज और प्रज्यूषा मलाइखल पदक जीत चुकी हैं। अंजू बॉबी ने 2002 राष्ट्रमंडल खेलों में लॉन्ग जंप में कांस्य और प्रज्यूषा ने 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था। वहीं, पुरुषों में सुरेश बाबू ने 1978 राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था। यह लॉन्ग जंप में भारत के लिए प्रज्यूषा के बाद दूसरा रजत पदक है। श्रीशंकर की कहानी यहां पढ़ें…
भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पुसराला वेंकटा (पीवी)सिंधु और किदांबी श्रीकांत ने प्री क्वार्टर में प्रवेश कर लिया। सिंधु ने मालदीव की फातिमा को 21-4, 21-11 से तो श्रीकांत ने युगांडा के डेनियल को 21-9, 21-9 से हराया। लक्ष्य सेन ने राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में सेंट हेलेना आइलैंड के वर्नोन स्मीड को 21-4, 21-5 से हराया। वहीं, आकर्षी को वॉक थ्रू मिला, क्योंकि पाकिस्तान की माहूर चोटिल हो गई थीं।
धाविका हिमा दास ने हीट नंबर दो में शीर्ष पर रहते हुए 200 मीटर के सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। उन्होंने 23.42 सेकंड का समय निकाला। 
भारतीय एथलीट मंजू बाला 59.68 की थ्रो के साथ हैमर थ्रो के फाइनल में पहुंच गई हैं। वह शीर्ष 12 एथलीटों में शामिल रहीं।

  • 60 किग्रा भारवर्ग में भारत की जैस्मिन ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में न्यूजीलैंड की टोरी ग्रांटन को हराया है।
  • अमित पंघाल भी सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने स्कॉटलैंड के लेनन मूलिगन को 48 किलो वेट कैटेगरी में 5-0 से हराया।
  • 92 किलोग्राम भारवर्ग में सागर अहलावत ने सेशेल्स के केड्डी इवान्स को 5-0 से हराया।
  • भारतीय बॉक्सर रोहित टोकस ने 67 किलोग्राम भारवर्ग में सेमीफाइनल में जगह बनाई। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में नियूए के जेवियर माताआफा इकिनोफो को 5-0 से हराया।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

  • टेबल टेनिल मेन्स डबल्स में अचंता शरत कमल और साथियान की जोड़ी प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। राउंड ऑफ 32 में इस जोड़ी ने जोएल एलेने और जोनाथन वान लांगे की जोड़ी को 3-0 से हराया। भारतीय जोड़ी ने पहला गेम 11-2, दूसरा गेम 11-5 और तीसरा गेम 11-6 से जीता।
  • मेन्स डबल्स में ही राउंड ऑफ 32 में हरमत देसाई और सानिल शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने साइप्रस की आइयोसिफ एलिया और क्रिस्टोस सावा की जोड़ी को 11-6, 11-5, 11-1 से हराया।
  • भारत की स्टार टेबल टेनिस प्लेयर महिला सिंगल्स के प्री- क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। मनिका डिफेंडिंग चैंपियन हैं। 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में मनिका ने स्वर्ण जीता था। मनिका ने कनाडा की चिंग नेम फू को 4-0 से हराया।
  • टेबल टेनिस में महिला एकल में श्रीजा अकुला और रीथ रिश्या राउंड ऑफ 32 में अपने-अपने मैच जीतने में कामयाब रहीं। श्रीजा ने मलेशिया की केरेन लीन को 12-10, 12-10, 4-11, 11-8, 11-8 से हरा दिया।  वहीं, रीथ ने चार्लेट बार्डस्ले को 11-8, 10-12, 11-6, 12-10, 11-3 से हरा दिया। दोनों खिलाड़ी महिला सिंगल्स में राउंड ऑफ 16 में पहुंच गई हैं।
  • टेबल टेनिस के मिक्स्ड डबल्स में अचंता शरत कमल और अकुल श्रीजा की जोड़ी प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। उन्होंने राउंड ऑफ 32 में इंग्लैंड की कैचकार्ट ओवेन और अर्ली सोफी की जोड़ी को 3-0 से हरा दिया। पहला गेम भारतीय जोड़ी ने 11-7 से जीता। दूसरा गेम अचंता और अकुला ने 11-8 और तीसरा गेम 11-9 से अपने नाम किया।
  • टेबल टेनिस में साथियान और मनिका बत्रा की जोड़ी ने मिश्रित युगल में सेशेल्स के क्रेया मिक और सिनॉन लौरा की जोड़ी को 11-1, 11-3, 7-1 से हराया है। इसके साथ ही भारतीय जोड़ी प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। 

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के अपने आखिरी ग्रुप मैच में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने वेल्स को 4-1 से हरा दिया है। इस तरह टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। टीम इंडिया पांचवीं बार कॉमनवेल्थ गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंची है। इससे पहले टीम 1998, 2010, 2014 और 2018 राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में पहुंची थी। 

वेल्स के खिलाफ भारत के लिए उपकप्तान हरमनप्रीत सिंह ने सबसे ज्यादा तीन गोल दागे। उन्होंने बर्मिंघम में दूसरी बार गोल की हैट्रिक लगाई। इससे पहले घाना के खिलाफ पहले ग्रुप मैच में भी हरमनप्रीत ने तीन गोल दागे थे। हरमन ने दो गोल पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से और एक गोल पेनल्टी स्ट्रोक पर किया। वहीं, एक गोल गुरजंत सिंह ने किया। वेल्स के लिए एकमात्र गोल गैरेथ फरलोंग ने ड्रैग फ्लिक से किया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

  • स्क्वैश में मिक्स्ड डबल्स में दीपिक पल्लीकल और सौरव घोषाल की भारतीय जोड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। इस जोड़ी ने राउंड ऑफ 16 में वेल्स की एमिली व्हीटलॉक और पीटर क्रीड की जोड़ी को 2-0 से हरा दिया। सौरव-पल्लीकल ने पहला गेम 11-8 और दूसरा गेम 11-4 से जीता। 
  • इसके बाद महिला डबल्स में दीपिक पल्लीकल और जोशना चिनप्पा की जोड़ी भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। इस जोड़ी ने बारबाडोस की मीगन बेस्ट और अमांडा हेवुड की जोड़ी को 2-0 से हरा दिया। पहला गेम  पल्लीकल और चिनप्पा की जोड़ी ने 11-4 और दूसरा गेम 11-4 से जीता। 
  • स्क्वैश में मिक्स्ड डबल्स में जोशना चिनप्पा और हरिंदर पाल सिंह की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया की डोना लॉबन और कैमरून पिली की जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 8-11, 9-11 से हराया। 
  • स्क्वैश में महिला डबल्स में सुनैना और अनहत की जोड़ी प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है। भारतीय जोड़ी ने येहिनी कुरुपू और चनिथमा सिनैली की जोड़ी को 11-9, 11-4 से हराया।

लॉन बॉल में मृदुल बोरगोहेन को हार का सामना करना पड़ा है। जर्सी के रॉस डेविस ने उन्हें 13-21 के अंतर से हराया है।

विस्तार

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के सातवें दिन भारत ने दो पदक जीते। पैरा-पावरलिफ्टिंग में सुधीर ने स्वर्ण और ट्रैक एंड फील्ड में मुरली श्रीशंकर ने रजत पदक अपने नाम किया। इसके अलावा बर्मिंघम में भारतीय ‘पंच’ का दम नजर आने लगा है।



Source link

By attkley

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *