05:37 PM, 14-Aug-2021

लंच तक इंग्लैंड का स्कोर 216/3

लंच तक इंग्लैंड ने तीन विकेट के नुकसान पर 216 रन बना लिए हैं। जो रूट 89 और जॉनी बेयरस्टो 51 रन बनाकर नाबाद हैं।

05:32 PM, 14-Aug-2021

जॉनी बेयरस्टो ने जड़ा पचासा

72वें ओवर (इशांत शर्मा) की दूसरी गेंद पर जॉनी बेयरस्टो ने एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ रूट और बेयरस्टो के बीत शतकीय साझेदारी हो चुकी है। 

04:35 PM, 14-Aug-2021

60 ओवर्स के बाद इंग्लैंड का स्कोर 173/3

60 ओवर्स के बाद इंग्लैंड का स्कोर 173/3. जो रूट 66 और जॉनी बेयरस्टो 37 रन बनाकर खेल रहे हैं।

04:03 PM, 14-Aug-2021

इंग्लैंड के 150 रन पूरे

51वें ओवर की चौथी गेंद पर बेयरस्टो ने एक रन के साथ इंग्लैंड के स्कोर को 150 पर पहुंचाया। 

03:49 PM, 14-Aug-2021

49 ओवर्स के बाद इंग्लैंड का स्कोर 136/3

49 ओवर्स के बाद इंग्लैंड ने तीन विकेट के नुकसान पर 136 रन बना लिए हैं। जो रूट 56 और जॉनी बेयरस्टो 15 रन बनाकर नाबाद हैं।

03:40 PM, 14-Aug-2021

जो रूट ने जड़ा अर्धशतk

47वें ओवर (सिराज) की पांचवीं गेंद पर कप्तान जो रूट ने चौके के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 82 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। यह उनके टेस्ट करियर का 51वां अर्धशतक है। 

03:33 PM, 14-Aug-2021

तीसरे दिन का खेल शुरू

तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है।

03:16 PM, 14-Aug-2021

इंग्लैंड अब भी भारत से 245 रन पीछे

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने पहली पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाए थे। जो रूट 49 और जॉनी बेयरस्टो 6 रन बनाकर नाबाद हैं। पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड अब भी भारत से 245 रन पीछे है।

03:07 PM, 14-Aug-2021

IND vs ENG LIVE Score: जॉनी बेयरस्टो ने जड़ा पचासा, लंच तक इंग्लैंड का स्कोर 216/3

नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है…भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। इंग्लैंड तीसरे दिन का खेल 119/3 से आगे खेलना शुरू किया है।





Source link

By attkley

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *