अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 15 Aug 2021 10:04 PM IST

सार

गोंडा में निवर्तमान जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी को हटाया गया है। मेरठ में अनुज राठी को हटाया गया है। अब गोंडा में अमर किशोर कश्यप, मेरठ में विमल शर्मा और इटावा में संजीव राजपूत को भाजपा ने जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। 
 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

विस्तार

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने तीन जिलों में नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। पंचायत चुनाव में गड़बड़ी और संगठन के कार्यक्रम व गतिविधियों में निष्क्रियता के चलते तीनों जिलों के जिलाध्यक्ष हटाए गए हैं।

पंचायत चुनाव में गड़बड़ी और निष्क्रियता के चलते कुछ अन्य जिलों में भी जिलाध्यक्षों को हटाकर वहां नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर विचार चल रहा है।

गोंडा में निवर्तमान जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी को हटाया गया है। मेरठ में अनुज राठी को हटाया गया है। इटावा में अजय धाकरे को हटाया गया है। अब गोंडा में अमर किशोर कश्यप, मेरठ में विमल शर्मा और इटावा में संजीव राजपूत को भाजपा ने जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। 



Source link

By attkley

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *