07:02 PM, 26-Sep-2021

मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी

आईपीएल 2021 के 39वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 

06:49 PM, 26-Sep-2021

रोहित और विराट बना सकते हैं रिकॉर्ड

विराट कोहली टी-20 क्रिकेट में अपने 10 हजार रन पूरे करने से महज 13 रन दूर हैं। वहीं, हिटमैन रोहित शर्मा टी-20 क्रिकेट में 400 छक्के पूरे करने से महज तीन कदम दूर हैं।  

06:44 PM, 26-Sep-2021

आंकड़ों में मुंबई का पलरा भारी

आंकड़ों की बात करें, तो दोनों के बीच अब तक कुल 28 मुकाबले हुए हैं। इसमें से मुंबई ने 17 मैच जीते हैं, जबकि आरसीबी ने 11 मैचों में जीत हासिल की है। 

 

06:40 PM, 26-Sep-2021

अंकतालिका में मुंबई छठे स्थान पर

अंकतालिका की बात करें तो, रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं, मुंबई इंडियंस अंकतालिका में आठ अंकों के साथ छठे स्थान पर मौजूद है। यह मुकाबला रोहित की अगुवाई मुंबई पलटन के लिए काफी अहम है। मुंबई रविवार को हार की हैट्रिक से बचना चाहेगी। वहीं, बैंगलोर की निगाह जीत के साथ अंकतालिका में दूसरे नंबर पर पहुंचने की होगी।

06:37 PM, 26-Sep-2021

रोहित और विराट कोहली की कप्तानी की परीक्षा

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें रविवार को जब एक दूसरे का सामना करेंगी तो रोहित शर्मा और विराट कोहली की कप्तानी की परीक्षा होगी। दोनों कप्तान अपनी-अपनी टीमों के प्रदर्शन में सुधार करना चाहेंगे। दोनों ही टीमों को पिछले मैचों में हार का समाना करना पड़ा है। चेन्नई ने आरसीबी को छह विकेट से जबकि कोलकाता ने मुंबई को सात विकेट से हराया था। 

06:25 PM, 26-Sep-2021

RCB vs MI IPL 2021 Live Score: रोहित शर्मा ने जीता टॉस, विराट की आरसीबी करेगी पहले बल्लेबाजी

नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है...आईपीएल 2021 के 39वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। सात बजे टॉस होगा।





Source link

By attkley

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *