न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 15 Oct 2021 05:29 PM IST

सार

छत्तीसगढ़ में मूर्ति विसर्जन करने जा रहे लोगों को एक कार ने कुचल दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और 16 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इस कार में गांजा भरा हुआ था। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अगर यह वीडियो सही है तो मरने वालों की संख्या अधिक हो सकती है।

जशपुर में हादसा
– फोटो : वीडियो ग्रैब

ख़बर सुनें

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक भीषण हादसे की जानकारी सामने आई है। यहां दुर्गा विसर्जन के लिए जा रहे कुछ लोगों को एक कार रौंदते हुए निकल गई। हादसे में एक की मौत और 16 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद भीड़ ने पीछा कर कार को पकड़ लिया, चालक की पिटाई की और कार में आग लगा दी। बताया जा रहा है कि कार में बड़ी मात्रा में गांजा भरा हुआ था।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी जेम्स मिंज ने बताया कि एक तेज रफ्तार कार ने पत्थलगांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे लोगों को कुचल दिया। एक शव को अस्पताल लाया गया है और 16 अन्य को भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल दो लोगों का एक्स-रे करवाने पर फ्रेक्चर होने की जानकारी सामने आई है, जिसके बाद दोनों को अन्य अस्पतालों के लिए रेफर किया गया है।

यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। पत्थसगांव में कुछ लोग सात दुर्गा पंडालों की मूर्ति का विसर्जन करने के लिए नदी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार इन लोगों को कुचलते हुए निकल गई। जानकारी के अनुसार वहा मौजूद अन्य लोगों ने कार का पीछा किया और करीब पांच किमी दूर सुखरापारा में पकड़ लिया। लोगों ने कार चालक की जमकर पिटाई की और गांजे से भरी कार को आग के हवाले कर दिया।

घटना से आक्रोशित लोगों ने पत्थलगांव थाने का घेराव कर दिया। हालात को देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लोगों का कहना है कि एक एएसआई गांजा तस्करी में संलिप्त है। लोगों के अनुसार कार चालक एएसआई के साथ मिलकर ही तस्करी करने वाला था। कार में कितना गांजा था ये पता नहीं चल पाया। हंगामा करती भीड़ ने उक्त एएसआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
 
विस्तार

Source link

By attkley

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *