वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अंकारा
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 21 Oct 2021 04:45 PM IST

सार

एक सामाजिक कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए जाने के बाद तुर्की ने 10 पश्चिमी देशों के राजदूतों को तुर्की से बाहर करने की चेतावनी दी है। इन देशों में अमेरिका और जर्मनी भी शामिल हैं।

तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन
– फोटो : instagram.com/rterdogan

ख़बर सुनें

तुर्की के राष्ट्रपकि रेचेप तैयप एर्दोगन ने अमेरिका और जर्मनी समेत 10 देशों के राजदूतों को देश से बाहर कर देने की चेतावनी दी है। तुर्की ने यह रुख सिविल सोसायटी के एक नेता और कार्यकर्ता उस्मान कवाला को जेल में रखने के फैसले पर इन देशों द्वारा की गई निंदा और रिहाई की मांग उठाए जाने के बाद अपनाया है। 

ये 10 देश अमेरिका, जर्मनी, कनाडा, डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, नीदरलैंड्स, न्यूजीलैंड, नॉर्वे और स्वीडन हैं। इन देशों के राजदूतों ने उस्मान कवाला की रिहाई की मांग की थी। इसे लेकर बीते दिनों तुर्की सरकार ने इन सभी देशों के राजदूतों को पेश होने के लिए भी कहा था। उस्मान 2017 से बिना आरोप सिद्ध हुए जेल में हैं।

विस्तार

Source link

By attkley

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *