अमर उजाला ब्यूरो, बहादुरगढ़ (झज्जर)
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Fri, 22 Oct 2021 10:09 AM IST

सार

बहादुरगढ़ में भीषण हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यूपी का एक परिवार कार में लौट रहा था। ओवरटेक के चक्कर में दो ट्रकों के बीच कार आ गई। इसमें सवार आठ लोगों की जान चली गई। एक बच्ची को पुलिस ने गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल करवाया है।

हादसे में कार के उड़े परखच्चे।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ख़बर सुनें

हरियाणा के बहादुरगढ़ में सुबह चार बजे बादली-गुरुग्राम रोड पर एक भीषण हादसा हो गया। हादसे में आठ लोगों की जान चली गई। हादसा फरुखनगर के पास हुआ, जहां ओवरटेक करने के चक्कर में एक कार आगे और पीछे आ रहे ट्रक के बीच में आ गई। कार में नौ लोग सवार थे। जिनमें आठ की मौके पर मौत हो गई और एक बच्ची की जान बच गई। मृतकों में चार पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल है।

ये भी पढ़ें-हिसार: प्रेम-प्रसंग में मुनीम की हत्या कर खेत में फेंका शव, मालिक की चचेरी बहन से था अफेयर

                             हादसे के बाद शव अस्पताल लेकर आई पुलिस।

गोगा मेड़ी के दर्शन कर लौट रहा था परिवार
हादसे में मारे गए सभी लोग उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद जिले के गांव अनूप नंगला के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जो राजस्थान में गोगा मेड़ी के दर्शन कर लौट रहे थे। पुलिस ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाले। बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने तीनों वाहनों को जब्त कर लिया है। हादसे की जांच जारी है।

विस्तार

Source link

By attkley

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *