09:29 AM, 26-Jun-2022

रामपुर में मंडी समिति स्थित मतगणना स्थल पर पहुंचे एडीजी राजकुमार

रामपुर में लोकसभा उप चुनाव के परिणामों के लिए मतगणना जारी है। कड़ी सुरक्षा के बीच मंडी समिति में मतगणना जारी है। पहले डाक मतपत्रों की गिनती हो रही है। इस बीच एडीजी बरेली राजकुमार भी मंडी समिति पहुंचे हैं। रामपुर लोकसभा सीट से 2019 में सांसद चुने गए आज़म खां के विधायक चुने जाने के बाद उनके लोकसभा सदस्यता से इस्तीफे देने के कारण रामपुर में उपचुनाव हुए हैं। उप चुनाव में बृहस्पतिवार 23 जून को मतदान हुआ था। जिसमे कुल 41.7 फीसदी मतदान हुआ था। 

 

09:14 AM, 26-Jun-2022

रामपुर में सपा के प्रत्याशी आसिम रजा आगे

वहीं, रामपुर में भी समाजवादी पार्टी की साइकिल दौड़ रही है। रामपुर में सपा के प्रत्याशी आसिम रजा करीब 1300 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

09:10 AM, 26-Jun-2022

दूसरे राउंड में भी धर्मेंद्र यादव आगे

आजमगढ़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर आज मतगणना हो रही है। आजमगढ़ में दूसरा राउंड शुरू हो गया है। दूसरे राउंड में भी धर्मेंद्र यादव भारतीय जनता पार्टी के दिनेश लाल यादव से आगे चल रहे हैं। धर्मेंद्र यादव करीब 1200 वोटों से आगे चल रहे हैं।

 

09:04 AM, 26-Jun-2022

धर्मेंद्र यादव को स्ट्रांग रूम में जाने से रोकने पर हंगामा

बताया जा रहा है कि सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव स्ट्रांग रूम के अंदर जा रहे थे, इस पर वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें एंट्री करने से रोक दिया। पुलिसकर्मियों का कहना था कि स्ट्रांग रूम में जाने के लिए जिलाधिकारी से परमिशन लेनी पड़ेगी। इससे धर्मेंद्र यादव खफा हो गए। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम में ईवीएम बदलने का खेल किया जा रहा है। 

 

08:56 AM, 26-Jun-2022

धर्मेंद्र यादव ने प्रशासन पर ईवीएम बदलने के गंभीर आरोप लगाए

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने आरोप लगाया है कि उन्हें मतगणना स्थल से अंदर जाने पर रोक दिया। इस पर पुलिस अधिकारी और सपा प्रत्याशी के बीच काफी देर तक बहस होती रही। धर्मेंद्र यादव ने प्रशासन पर ईवीएम बदलने के गंभीर आरोप भी लगाए। 

08:47 AM, 26-Jun-2022

धर्मेंद्र यादव की प्रशासनिक अधिकारियों से तीखी नोकझोंक

आजमगढ़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर आज मतगणना हो रही है। सुबह आठ बजे से यहां मतगणना जारी है। सुबह से ही यहां मतगणना को लेकर गहमागहमी हो रही है। वहीं, यहां से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव की प्रशासनिक अधिकारियों से तीखी नोकझोंक भी हुई है। 

08:25 AM, 26-Jun-2022

आजमगढ़ में धर्मेंद्र यादव की पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक

आजमगढ़ में सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को स्ट्रांग रूम जाने से रोकने पर उनकी पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक हुई। वहीं, पुलिस का कहना है कि मतगणना निष्पक्ष हो रही है। 

 

08:18 AM, 26-Jun-2022

आजमगढ़ में पहला रुझान आया

आजमगढ़ में पहला रुझान आ गया है। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी निरहुआ से आगे चल रहे हैं। 

08:11 AM, 26-Jun-2022

हर विधानसभा क्षेत्र में मतगणना के लिए 16-16 टेबल लगाईं

रामपुर लोकसभा की रिक्त सीट पर निर्वाचन के लिए 23 जून को मतदान हुआ था। जिसके बाद कड़े सुरक्षा घेरे में ईवीएम मंडी समिति स्थित स्ट्रांग रूम में जमा करा दी गईं थीं। हर विधानसभा क्षेत्र में मतगणना के लिए 16-16 टेबल लगाई गई हैं। जिसमें 14-14 टेबलों पर ईवीएम की मतगणना होगी। 

 

08:03 AM, 26-Jun-2022

रामपुर और आजमगढ़ में लोकसभा उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। आजमगढ़ में भाजपा के निरहुआ और सपा के धर्मंद्र यादव व बसपा के गुड्डू जमाली मैदान में है। वहीं, रामपुर में सपा के आसिम रजा और भाजपा के घनश्याम लोधी की बीच टक्कर है। रामपुर में सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती हो रही है। 

08:01 AM, 26-Jun-2022

रामपुर में भी गिनती की तैयारी पूरी

रामपुर में लोकसभा उपचुनाव संपन्न होने के बाद प्रशासनिक अमले ने मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार को मंडी समिति में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। इसके तहत विधानसभावार 16-16 टेबल लगाई गई हैं। 33 राउंड में मतगणना पूरी होगी। जिसके बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इस दौरान मंडी समिति में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे।

07:56 AM, 26-Jun-2022

दोपहर दो बजे तक मतगणना का परिणाम आने का अनुमान

एडीएम प्रशासन और उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा उपचुनाव की पूरी मतगणना सुबह आठ बजे से 14 टेबल पर चक्रवार होगी। करीब 32 से 35 राउंड तक मतगणना चलेगी। अनुमान है कि दोपहर दो बजे तक मतगणना का परिणाम आ जाएगा।

07:50 AM, 26-Jun-2022

23 जून को हुआ था मतदान

लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान 23 जून को हुआ था, जिसमें लोकसभा क्षेत्र के नौ लाख आठ हजार 623 मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया। इसमें चार लाख 66 हजार 23 पुरुष मतदाता और चार लाख 42 हजार 600 महिला मतदाता रहीं। मतदान के बाद सभी ईवीएम को एफसीआई गोदाम बेलइसा में कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। मतगणना के लिए जिला प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार को डीएम और एसपी ने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

07:42 AM, 26-Jun-2022

आजमगढ़ में त्रिकोणीय मुकाबला

सदर लोकसभा क्षेत्र को आज अपना नया सांसद मिल जाएगा। हालांकि चुनाव में 13 प्रत्याशी खड़े हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा के दिनेश लाल निरहुआ, सपा के धर्मेद्र यादव और बसपा के शाह आलम गुड्डू जमाली के बीच रहा है।

07:33 AM, 26-Jun-2022

UP Lok Sabha By Election Result Live: आजमगढ़ और रामपुर में सपा आगे, धर्मेंद्र यादव ने दूसरे राउंड में भी बनाई बढ़त

उत्तर प्रदेश की रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना आज होगी। इन सीटों पर 23 जून को मतदान हुआ था। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलट की गणना होगी और इसके बाद ईवीएम खोली जाएंगी। 



Source link

By attkley

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *