05:58 PM, 30-Jul-2022

CWG 2022 Live: गुरुराज ने तीसरे प्रयास में 151 किलोग्राम भार उठाया

गुरुराज ने तीसरे प्रयास में 151 किलोग्राम भार उठाया है। इसके साथ ही उन्होंने कांस्य पदक पक्का कर लिया है। गुरुराज ने कुल 269 किलोग्राम भार उठाया है। उन्होंने स्नैच में 118 और क्लीन एंड जर्क में 151 किलोग्राम भार उठाया है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में यह भारत का दूसरा पदक है। इससे पहले आज ही संकेत ने वेटलिफ्टिंग में ही देश को पहले पदक दिलाया था। उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया था।

गुरुराज ने 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में भी देश के लिए रजत पदक जीता था। वो 2018 में देश के लिए पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी थे। हालांकि, इस बार उन्हें कांस्य पदक के साथ ही संतोष करना पड़ा। वहीं, मलेशिया के अजनिल बिन मोहम्मद ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने 285 किलोग्राम भार उठाया। रजत पदक जीतने वाले मोरेआ बारू ने 273 किलोग्राम भार उठाया। 

05:54 PM, 30-Jul-2022

CWG 2022 Live: गुरुराज ने दूसरे प्रयास में 148 किलोग्राम भार उठाया

गुरुराज ने क्लीन एंड जर्क में अपने दूसरे प्रयास में 148 किलोग्राम भार उठाया है। वो अब कुल 266 किलोग्राम भार उठा चुके हैं। 

05:50 PM, 30-Jul-2022

CWG 2022 Live: क्लीन एंड जर्क में गुरुराज ने पहले प्रयास में 144 किलोग्राम भार उठाया

क्लीन एंड जर्क में गुरुराज ने अपने पहले प्रयास में 144 किलोग्राम भार उठाया है। उन्होंने स्नैच में 118 किलोग्राम भार उठाया था। वो अब तक कुल 262 किलोग्राम भार उठा चुके हैं। 

05:24 PM, 30-Jul-2022

CWG 2022 Live: स्कॉश में रमित ने वॉकओवर दिया

स्कॉश में भारत के रमित ने जमैका के विपक्षी खिलाड़ी को वॉकओवर दे दिया। 

05:21 PM, 30-Jul-2022

CWG 2022 Live: बॉक्सिंग में हसमुद्दीन 5-0 से जीते

बॉक्सिंग में हसमुद्दीन ने अपना मैच 5-0 से जीत लिया है। उन्होंने 57 किलोग्राम भारवर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी को मात दी। 

05:16 PM, 30-Jul-2022

CWG 2022 Live: स्नैच राउंड में मलेशिया के एथलीट सबसे आगे

स्नैच राउंड में मलेशिया के एथलीट सबसे आगे हैं। उन्होंने 127 किलोग्राम भार उठाया है। पहले प्रयास में उन्होंने 123 किलोग्राम भार उठाया था। तीसरे प्रयास में उन्होंने 130 किलोग्राम भार उठाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे।

05:02 PM, 30-Jul-2022

CWG 2022 Live: गुरुराज ने दूसरे प्रयास में 118 किलोग्राम भार उठाया

गुरुराज ने दूसरे प्रयास में 118 किलोग्राम वजन उठाया है। पहले प्रयास में उन्होंने 115 किलोग्राम वजन उठाया था। हालांकि, तीसरे प्रयास में उन्होंने 118 किलोग्राम भार उठाने की कोशिश की, लेकिन फेल हो गए। 

05:00 PM, 30-Jul-2022

CWG 2022 Live: बैडमिंटन में भारत ने श्रीलंका को 5-0 से हराया

बैडमिंटन में भारत ने श्रीलंका को 5-0 से हरा दिया है। भारतीय टीम लगातार दूसरा मैच जीती है। पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 5-0 से हराया था। मिश्रित इवेंट में भारतीय टीम पहले ही क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है, जबकि ऑस्ट्रेलिया के साथ उसका मैच बचा हुआ है। 

04:43 PM, 30-Jul-2022

CWG 2022 Live: 2018 में पदक जीत चुके हैं पुजारी

गुरुराज पुजारी साल 2018 में भी रजत पदक जीत चुके हैं। उन्होंने चार साल पहले 56 किलोग्राम भारवर्ग में कॉमनवेल्थ खेलों में देश को पहला पदक दिलाया था। इस बार भी उनसे पदक की उम्मीद है। वो देश को दूसरा पदक दिला सकते हैं। 

04:36 PM, 30-Jul-2022

CWG 2022 Live: स्नैच के पहले राउंड में गुरुराज दूसरे स्थान पर

61 किलोग्राम भारवर्ग के पहले राउंड में भारत के गुरुराज ने 115 किलोग्राम वजन उठाया है। वो दूसरे स्थान पर हैं। मलेशिया के खिलाड़ी ने 123 किलोग्राम वजन उठाया है और पहले स्थान पर हैं। 

04:21 PM, 30-Jul-2022

CWG 2022 Live: बैडमिंटन में मिश्रित टीम लगातार दूसरा मैच जीती

बैडमिंटन में भारत की मिश्रित टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत ने पाकिस्तान को हराने के बाद अपने दूसरे मैच में श्रीलंका को 4-0 के अंतर से हराया है। सुमित रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने श्रीलंकाई जोड़ी को 21-10, 21-13 से हराया। इस जीत के साथ ही भारतीय मिश्रित टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। अभी भी भारत का एक मैच बचा हुआ है। भारत को अपना आखिरी ग्रुप मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है।

04:15 PM, 30-Jul-2022

CWG 2022 Live: वेटलिफ्टिंग में 61 किलोग्राम भारवर्ग में गुरुराज दिखाएंगे कमाल

अब वेटलिफ्टिंग में गुरुराज 61 किलोग्राम भारवर्ग में अपना जलवा दिखाएंगे। वहीं, रजत पदक जीतने वाले संकेत ने कहा है कि वो अपना पदक स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित करना चाहेंगे। 

03:44 PM, 30-Jul-2022

CWG 2022 Live: संकेत स्वर्ण पदक से चूके

मलेशिया के पहलवान बिब अनिक ने संकेत को पीछे छोड़ने के लिए तीसरे प्रयास में 142 किलोग्राम वजन उठाने का प्रयास किया और इस बार वो सफल रहे। इसके साथ ही संकेत स्वर्ण पदक जीतने से चूक गए और उन्हें रजत पदक के साथ संतोष करना पड़ा। मलेशिया के पहलवान ने कुल (107+142) 249 किलोग्राम वजन उठाया।

03:40 PM, 30-Jul-2022

CWG 2022 Live: मलेशिया का खिलाड़ी भी दूसरे प्रयास में फेल

मलेशिया के खिलाड़ी ने दूसरे प्रयास में 142 किलोग्राम वजन उठाने का प्रयास किया था, लेकिन वो असफल रहे। 

03:37 PM, 30-Jul-2022

CWG 2022 Live: संकेत तीसरे प्रयास में भी फेल

दूसरे प्रयास में चोटिल होने के बाद संकेत ने तीसरे प्रयास में भी 139 किलोग्राम भार उठाने की कोशिश की, लेकिन वो सफल नहीं हुए। उनके हाथ की चोट के चलते वो फेल हो गए। अब उनका स्कोर 248 किलोग्राम है। 



Source link

By attkley

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *