भारत में क्रिकेट के अलावा बाकी खेलों को तवज्जो कम ही दी जाती और इन खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है, लेकिन पिछले कुछ सालों में तस्वीर बदली है। साल 2021 से लेकर अब तक भारत ने खेल जगत में कई खास उपलब्धियां हासिल की हैं। इसकी शुरुआत गाबा में टेस्ट मैच जीतने से हुई थी। इसके बाद ओलंपिक,पैरालंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के खिलाड़ियों बेहतरीन प्रदर्शन किया। ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीता तो राष्ट्रमंडल खेलों में महिला लॉन बॉल टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर सभी को चौंका दिया। यहां हम खेल से जुड़े ऐसे ही 10 लम्हों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी वजह से हर भारतीय का सर गर्व उंचा हो गया और आज राष्ट्रीय खेल दिवस मनाना सार्थक है। 

1. नीरज चोपड़ा के कारनामे

नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। वे ओलंपिक में सोना जीतने वाले पहले एथलीट बने। वहीं, वो दूसरे भारतीय बने, जिन्होंने एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनसे पहले अभिनव बिंद्रा ने यह कारनामा किया था। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए यूजीन में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। इसके बाद डायमंड लीग में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 

2. ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन कमाल का रहा। इस बार भारत ने अपने ओलंपिक इतिहास का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। टोक्यो में हुए ओलंपिक 2020 में भारत ने कुल 7 पदक अपने नाम किए। भारत 1900 से ओलंपिक में हिस्सा ले रहा है और भारतीय खिलाड़ियों का अब तक का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। इससे पहले भारत ने 2012 के लंदन ओलंपिक में 6 पदक जीते थे। भारत के लिए नीरज चोपड़ा, मीराबाई चानू, रवि दाहिया, लवलीना और पीवी सिंधू जैसे खिलाड़ियों ने पदक जीते। 

3. पैरालंपिक में किया कमाल 

टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 19 पदक जीते और पदक तालिका में देश 24वें स्थान पर रहा। रियो पैरालंपिक में महज चार पदक जीतने वाले भारत ने टोक्यो में 19 पदक जीते। यह भारत का पैरालंपिक में अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारतीय खिलाड़ियों ने कुल पांच गोल्ड, आठ सिल्वर और छह ब्रांज मेडल जीते। भारत ने 1972 में पहली बार पैरालंपिक में हिस्सा लिया था, उसके बाद से लेकर 2016 तक भारतीय खिलाड़ी कुल मिलाकर 12 ही पदक जीत पाए थे। 

4. राष्ट्रमंडल खेलों में 61 पदक जीते

2022 राष्ट्रमंडल खेलों में शूटिंग को शामिल नहीं किया गया था। इसी खेल में भारत सबसे ज्यादा पदक हासिल करता रहा है। ऐसे में डर था कि इस बार भारत में पदकों की संख्या काफी कम होगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। सबसे पहले वेटलिफ्टिंग में भारतीय खिलाड़ियों ने कमाल किया फिर लॉन बॉल में अप्रत्याशित पदक मिले। एथलेटिक्ट में भी कई खिलाड़ियों ने पदक दिलाए, जिनसे उम्मीद कम थी। अंत में सभी 12 पहलवानों ने पदक जीते और भारत की झोली में कुल 61 पदक आ गए। 



Source link

By attkley

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *