Shivpal Yadav attack on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के बाद से ही समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और उनके चाचा शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) के बीच दूरियां लगातार बढ़ती जा रही हैं. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल यादव अपने भतीजे अखिलेश पर वार करने का कोई मौका नहीं चूक रहे और अब उन्होंने एक बार फिर अखिलेश यादव के अलावा समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

समाजवादी पार्टी से तीन बार मिला धोखा: शिवपाल

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) कहा कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से उन्हें तीन बार धोखा मिला है. इसके साथ ही उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया कि अब वो सपा और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के साथ नहीं जाएंगे. शिवपाल यादव ने कहा कि हमने और पार्टी (प्रसपा) ने तय किया है अब समाजवादी पार्टी में नहीं जाना है.

भविष्य की राजनीति को लेकर खुलकर की बात

इसके साथ ही शिवपाल यादव (Shivpa Yadav) ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) की भविष्य की राजनीति को लेकर भी संकेत दिए हैं और कहा है कि उनकी पार्टी का संगठन यूपी के 75 जिलों में तैयार है. 2024 के लोकसभा चुनाव को लर शिवपाल यादव ने कहा कि 75 जिलों में प्रसपा का संगठन तैयार है. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि निकाय चुनाव में उनकी पार्टी सभी सीटों पर अपने सिंबल पर चुनाव लड़ेगी.

मैनपुरी से लोकसभा चुनाव लड़ने पर कही ये बात

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने मैनपुरी से लोकसभा चुनाव लड़ने पर कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह) के रहते हम सोच भी नहीं सकते, हम चाहते हैं नेताजी (Mulayam Singh Yadav) स्वस्थ रहें और चुनाव लड़े. पहले भी जिताया था, फिर बताएंगे.

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर





Source link

By attkley

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *