ख़बर सुनें

CUET UG Result 2022 How to Calculate Raw Marks?: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, अंडर ग्रेजुएट (CUET UG) 2022 का परिणाम गुरुवार, 15 सितंबर को रात 10 बजे घोषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने स्वयं ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। NTA द्वारा CUET UG का परिणाम जारी किए जाने के बाद cuet.samarth.ac.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। 
रिजल्ट के साथ ही एनटीए की ओर से फाइनल आंसर की भी जारी की जाएगी। उम्मीदवार फाइनल आंसर की के आधार पर अपने रॉ मार्क्स कैलकुलेट कर सकते हैं। रॉ मार्क्स पर नॉर्मलाइजेशन के लिए इक्विपर्सेंटाइल फॉर्मूले का उपयोग किया जाएगा। इसलिए, उम्मीदवार सबसे पहले अपने रॉ मार्क्स की गणना करने का तरीका यहां समझ लें। 

यह भी पढ़ें : CUET Result 2022 Live: आज रात जारी होगा सीयूईटी यूजी रिजल्ट? कहां और कैसे देख सकेंगे नतीजे, यहां पढ़ें हर अपडेट
 

CUET UG Result: किस मार्किंग स्कीम के तहत मिलेंगे मार्क्स

  1. CUET में शामिल होने वाले छात्रों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 05 मार्क्स मिलेंगे और गलत उत्तर के लिए उनके एक मार्क्स काट लिए जाएंगे। 
  2. इस परीक्षा में किसी प्रश्न का जवाब नहीं देने पर अभ्यर्थियों को उस प्रश्न के लिए कोई भी मार्क्स नहीं दिया जाएगा। 
  3. वहीं अगर इस परीक्षा में किसी प्रश्न के दो सही आंसर होते हैं और अभ्यर्थियों ने उनमें से किसी एक को चुना है तो उन्हें 05 मार्क्स मिल जाएंगे। 
  4. जबकि किसी प्रश्न के अगर सभी उत्तर सही होते हैं तो उन सभी अभ्यर्थियों को इसके मार्क्स मिल जाएंगे, जिन्होंने उस प्रश्न को अटेम्प्ट किया है। 
  5. इसके अलावा अगर कोई प्रश्न गलत साबित होता है तो उन अभ्यर्थियों को 05 मार्क्स मिलेंगे, जिन्होंने उस प्रश्न को अटेम्प्ट किया है। 
  6. वहीं, रैंक सूची और दाखिला प्रक्रिया में भी टाई ब्रेकर पॉलिसी का इस्तेमाल किया जाएगा।

CUET UG 2022 Tie Breaker Policy समान अंक पर किसे मिलेगी प्राथमिकता?

एक ही सीयूईटी स्कोर वाले दो छात्र एक ही कॉलेज और पाठ्यक्रम को पहली वरीयता के रूप में चुनते हैं तो इस मामले में टाई ब्रेकर पॉलिसी का इस्तेमाल किया जाएगा। टाई ब्रेकर पॉलिसी के तहत उम्मीदवार छात्रों को कक्षा 12वीं बोर्ड के अंकों के आधार पर वरीयता दी जाएगी। इसके लिए तीन विषयों के सर्वश्रेष्ठ अंकों की तुलना की जाएगी। यदि सर्वश्रेष्ठ तीन भी समान हैं, तो सर्वश्रेष्ठ चार की तुलना की जाएगी और फिर सर्वश्रेष्ठ पांच की तुलना की जाएगी। यदि सर्वश्रेष्ठ पांच विषय भी समान आते हैं तो उस स्थिति में, अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को सीट दी जाएगी। 

यह भी पढ़ें : CUET UG 2022 Result: आज रात 10 बजे जारी होगा सीयूईटी यूजी 2022 का परिणाम, ऐसे कर सकेंगे चेक

 

CUET UG 2022 लगभग साढ़े नौ लाख उम्मीदवार शामिल रहे

15 जुलाई से 30 अगस्त के बीच आयोजित की गई इस परीक्षा में तकरीबन 14.90 लाख छात्रों को हिस्सा लेना था। हालांकि इस परीक्षा में छात्रों का ओवरऑल अटेंडेंस तकरीबन 60 फीसदी रहा है। यानी लगभग साढ़े नौ लाख उम्मीदवार ही परीक्षा में शामिल हुए हैं। CUET यूजी के आधार पर छात्रों को 44 केंद्रीय विश्वविद्यालयों समेत कुल 90 विश्वविद्यालयों में प्रवेश दिया जाना है।  

विस्तार

CUET UG Result 2022 How to Calculate Raw Marks?: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, अंडर ग्रेजुएट (CUET UG) 2022 का परिणाम गुरुवार, 15 सितंबर को रात 10 बजे घोषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने स्वयं ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। NTA द्वारा CUET UG का परिणाम जारी किए जाने के बाद cuet.samarth.ac.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। 

रिजल्ट के साथ ही एनटीए की ओर से फाइनल आंसर की भी जारी की जाएगी। उम्मीदवार फाइनल आंसर की के आधार पर अपने रॉ मार्क्स कैलकुलेट कर सकते हैं। रॉ मार्क्स पर नॉर्मलाइजेशन के लिए इक्विपर्सेंटाइल फॉर्मूले का उपयोग किया जाएगा। इसलिए, उम्मीदवार सबसे पहले अपने रॉ मार्क्स की गणना करने का तरीका यहां समझ लें। 

यह भी पढ़ें : CUET Result 2022 Live: आज रात जारी होगा सीयूईटी यूजी रिजल्ट? कहां और कैसे देख सकेंगे नतीजे, यहां पढ़ें हर अपडेट

 



Source link

By attkley

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *