09:39 PM, 23-Sep-2022

प्राथमिक और उच्च विद्यालय कल बंद

गौतमबुद्धनगर ज़िले में भारी बारिश और जलभराव के कारण प्राथमिक और उच्च विद्यालय कल बंद रहेंगे। यूपी जिला विद्यालय निरीक्षक ने यह आदेश जारी किए।

08:13 PM, 23-Sep-2022

राजस्थान में कई जिलों में बारिश

राजस्थान में कई जिलों में कल से बारिश हो रही है। जयपुर, अलवर, कोटा, सीकर, चूरू जिले में शुक्रवार को सुबह से रूक-रूक कर बारिश का दौर जारी है।

07:45 PM, 23-Sep-2022

राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में गार्ड समारोह नहीं होगा

खराब मौसम के कारण 24 सितंबर को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में गार्ड समारोह नहीं होगा। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले दो दिनों से लगातार हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि हर शनिवार को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में होने वाला समारोह कल (24 सितंबर, 2022) खराब मौसम के कारण नहीं होगा।

06:20 PM, 23-Sep-2022

दिल्ली के लोधी एस्टेट इलाके में भारी बारिश

05:28 PM, 23-Sep-2022

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में अब भी बारिश

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में अब भी बारिश का दौर जारी है। गाजियाबाद के कई इलाकों में भी लगातर बारिश हो रही है और जगह-जगह जलजमाव की स्थिति है। 

 

05:26 PM, 23-Sep-2022

मौसम विभाग ने दिल्ली में कल येलो अलर्ट की चेतावनी दी है, वहीं उत्तराखंड में आगामी दो दिनों के लिए बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा कि उत्तराखंड के लिए 23 से 25 सितंबर तक बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कल पश्चिमी यूपी में बारिश बढ़ने की उम्मीद है। 

 

02:55 PM, 23-Sep-2022

हिमाचल में 28 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश में पांच दिनों तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश में 24 सितंबर को भारी बारिश के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 28 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। वहीं, प्रदेश की राजधानी शिमला में भारी बारिश से जगह-जगह भूस्खलन हुआ है। कई गाड़ियां भी मलबे में दब गईं।

02:15 PM, 23-Sep-2022

पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी,

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया। वहीं भारी बारिश के कारण दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कई जगहों पर जलभराव हो गया। मौसम वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने भी आगामी दो दिनों के लिए उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के लिए 23 से 25 सितंबर तक बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं शनिवार को पश्चिमी यूपी में बारिश बढ़ने की उम्मीद है।  मध्य प्रदेश और हरियाणा में भी छिटपुट भारी वर्षा के साथ व्यापक वर्षा होने की संभावना है।

01:05 PM, 23-Sep-2022

उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया कि 23 से 25 सितंबर तक उत्तराखंड में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं शनिवार को पश्चिमी यूपी में तेज बारिश हो सकती है।

12:55 PM, 23-Sep-2022

हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश

चंडीगढ़ और हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पंजाब के मोहाली और चंडीगढ़ से सटे हरियाणा के पंचकुला में शुक्रवार को भारी बारिश हुई।पिछले 24 घंटों के दौरान गुरुग्राम, हिसार, करनाल, नारनौल, रोहतक, कुरुक्षेत्र और सोनीपत सहित हरियाणा के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। पंजाब के रूपनगर और पटियाला में भी भारी बारिश हुई।

12:40 PM, 23-Sep-2022

चक्रवाती स्थिति है वजह

मौसम विभाग के वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश व दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर निम्न स्तर पर चक्रवाती स्थिति बनने के कारण दिल्ली-एनसीआर व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश रिकॉर्ड हो रही है। अगले 24 घंटे में भी इस स्थिति के बने रहने की संभावना है। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर जारी रहेगा।

12:40 PM, 23-Sep-2022

मौसम विभाग ने बताई ये वजह

दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही बारिश ने जन-जीवन अस्त-व्यस्त और त्रस्त कर दिया है। हैरानी की बात यह है कि मानसून जाने वाला है और एनसीआर से बरसाती बादल जाने का नाम नहीं ले रहे। सवाल है कि आखिर इस समय इतनी बारिश क्यों हो रही है और ऐसा कब तक चलने वाला है। मौसम विभाग ने इस असमय बरसात का कारण बताया है और साथ ही चेतावनी के तौर पर यह भी जानकारी दी है कि अभी कम से कम आज तो बारिश का सिलसिला थमने वाला नहीं है। 

 

12:23 PM, 23-Sep-2022

सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरयू नदी की बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया।

 

12:16 PM, 23-Sep-2022

शामली में अग्निवीर भर्ती परीक्षा पर रोक

बारिश के कारण शामली जिले की तीनों तहसीलों की अग्निवीर भर्ती परीक्षा शुक्रवार को रोक दी गई। अब यह भर्ती 11 अक्तूबर को कराई जाएगी। खराब मौसम को देखते हुए सेना के अधिकारियों ने यह फैसला लिया है। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में युवाओं को देर रात प्रवेश दिया गया था, लेकिन रात में और सुबह बारिश नहीं रुकने के कारण भर्ती प्रक्रिया रोकनी पड़ी।

11:14 AM, 23-Sep-2022

गुरुग्राम में सुबह से बारिश के कारण जलभराव

हरियाणा के गुरुग्राम में लगातार बारिश के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। यहां आज सुबह से बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है, जिस कारण कई जगह पर जलभराव हो गया है। 





Source link

By attkley

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *