बस पीछे से ट्रॉले में जा घुसी।
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

मध्य प्रदेश के रीवा के पास नेशनल हाईवे-30 पर भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें 15 लोगों की मौत हुई है। 40 लोग घायल हुए हैं। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को यूपी पासिंग बस हैदाराबाद से गोरखपुर जा रही थी। तभी रात करीब 11.30 बजे  बस ट्रॉले से टकरा गई। प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि आगे चल रहे ट्रेलर ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे चल रही सीधे ट्रॉले में जा घुसी। बस में सभी श्रमिक सवार थे, जो दीपावली मनाने अपने घर जा रहे थे। हादस में 40 के करीब लोगों के घायल होने की सूचना है। वहीं, 15 लोगों की जान चली गई। हादसे के बाद कुछ लोग कैबिन में फंस गए थे, जिनको काफी मशक्कत के बाद निकाला गया। 

रीवा पुलिस अक्षीक्षक नवनीत भसीन ने कहा है कि 15 लोगों की मौत हुई है। सभी लोग उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं। बस हैदराबाद से गोरखपुर जा रही थी। रीवा के सुहागी पहाड़ी के पास हादसा हुआ है। 40 घायलों में से 20 को प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके के सीएमओ ने बताया है कि घायल यात्रियों को उपचार कराकर रात में 2 बसों में प्रयागराज भेजा गया है। मप्र के रीवा मेडिकल कॉलेज में गंभीर रूप से घायल यात्रियों का नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है। रीवा जिला प्रशासन सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहा है।

बस में सवार थे 80 से अधिक यात्री
बताया जा रहा है कि बस में 80 से अधिक यात्री सवार थे। दरअसल बस जैसे ही सोहागी पहाड़ के समीप पहुंची तभी बस के आगे जा रहे ट्रक की किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। इस दौरान अनियंत्रित होकर बस भी ट्रक के पीछे से भिड़ गई और पलट गई। जिस वाहन की ट्रक से भिड़ंत हुई थी, उसका ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से लापता है। घटना के बाद से पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। 

रीवा कलेक्टर मनोज पुष्म ने कहा है कि ऐसा लगता है कि सामने वाले ट्रक से ट्रॉली ट्रक का एक्सीडेंट हो गया था और जब चालक ने ब्रेक लगाया तो पीछे से बस ने टक्कर मार दी. पुलिस-प्रशासन और स्थानीय लोग यहां हैं। बचाव कार्य किए गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रीवा बस-ट्रॉली ट्रक की टक्कर में मारे गए लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 
 

 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देर रात रीवा जिले  में हुए सड़क हादसे पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रातः उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर चर्चा की और उन्हें इस हादसे से अवगत कराया। मुख्यमंत्री चौहान ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताया कि देर रात यह सड़क हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही रीवा जिले के कलेक्टर एसपी सहित बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जिला प्रशासन ने पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन किया। हादसे में जिन यात्रियों की मृत्यु हुई है उनके पार्थिव शरीर अभी त्योथर में रखे हुए हैं। मध्यप्रदेश शासन द्वारा उन्हें ससम्मान प्रयागराज पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही जो व्यक्ति जो सुरक्षित हैं या कम घायल है उन्हें फर्स्ट एड दे करके रात को ही दो बसों के माध्यम से प्रयागराज पहुंचाया गया है। ऐसे यात्री जो गंभीर रूप से घायल हैं उनका इलाज रीवा मेडिकल कॉलेज में निशुल्क किया जा रहा है। रीवा जिला प्रशासन इलाज सहित घायलों एवं मृतकों के परिवाजनों के लिए समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कर रहा है। 

हादसे के बाद उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि मध्य प्रदेश के रीवा में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें, घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। मप्र के सीएम शिवराजजी से घायलों के समुचित उपचार और उत्तर प्रदेश निवासी दिवंगतों के पार्थिव शरीर प्रदेश तक पहुंचाने के लिए वार्ता की है। दिवंगतों के परिजनों को दो-दो लाख व गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। 

विस्तार

मध्य प्रदेश के रीवा के पास नेशनल हाईवे-30 पर भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें 15 लोगों की मौत हुई है। 40 लोग घायल हुए हैं। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को यूपी पासिंग बस हैदाराबाद से गोरखपुर जा रही थी। तभी रात करीब 11.30 बजे  बस ट्रॉले से टकरा गई। प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि आगे चल रहे ट्रेलर ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे चल रही सीधे ट्रॉले में जा घुसी। बस में सभी श्रमिक सवार थे, जो दीपावली मनाने अपने घर जा रहे थे। हादस में 40 के करीब लोगों के घायल होने की सूचना है। वहीं, 15 लोगों की जान चली गई। हादसे के बाद कुछ लोग कैबिन में फंस गए थे, जिनको काफी मशक्कत के बाद निकाला गया। 

रीवा पुलिस अक्षीक्षक नवनीत भसीन ने कहा है कि 15 लोगों की मौत हुई है। सभी लोग उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं। बस हैदराबाद से गोरखपुर जा रही थी। रीवा के सुहागी पहाड़ी के पास हादसा हुआ है। 40 घायलों में से 20 को प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके के सीएमओ ने बताया है कि घायल यात्रियों को उपचार कराकर रात में 2 बसों में प्रयागराज भेजा गया है। मप्र के रीवा मेडिकल कॉलेज में गंभीर रूप से घायल यात्रियों का नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है। रीवा जिला प्रशासन सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहा है।

बस में सवार थे 80 से अधिक यात्री

बताया जा रहा है कि बस में 80 से अधिक यात्री सवार थे। दरअसल बस जैसे ही सोहागी पहाड़ के समीप पहुंची तभी बस के आगे जा रहे ट्रक की किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। इस दौरान अनियंत्रित होकर बस भी ट्रक के पीछे से भिड़ गई और पलट गई। जिस वाहन की ट्रक से भिड़ंत हुई थी, उसका ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से लापता है। घटना के बाद से पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। 

रीवा कलेक्टर मनोज पुष्म ने कहा है कि ऐसा लगता है कि सामने वाले ट्रक से ट्रॉली ट्रक का एक्सीडेंट हो गया था और जब चालक ने ब्रेक लगाया तो पीछे से बस ने टक्कर मार दी. पुलिस-प्रशासन और स्थानीय लोग यहां हैं। बचाव कार्य किए गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रीवा बस-ट्रॉली ट्रक की टक्कर में मारे गए लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 

 

 





Source link

By attkley

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *