मनोरंजन जगत की दुनिया हमेशा फैंस को आकर्षित करती है। सिने जगत में हर दिन कुछ नया घटता है। फैंस भी इस पर पूरी नजर रखते हैं, आखिर अपनी पसंदीदा फिल्मों और फिल्मी सितारों के बारे में वह हर खबर की जानकारी जो रखना चाहते हैं। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ… 

बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक गुड न्यूज सामने आई है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बाद बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर भी माता-पिता बन गए हैं। हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री बिपाशा बसु ने शनिवार को बेटी को जन्म दिया है। बिपाशा 46 साल की उम्र में मां बनी हैं। बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर सिनेमा जगत के पावर कपल हैं और अब फैंस सोशल मीडिया पर दोनों को बधाई दे रहे हैं।

Bipasha Basu Baby: बिपाशा-करण सिंह के आंगन में आई ‘लाडली’, शादी के छह साल बाद गूंजी किलकारी
स्टैंड अप कमेडियन वीर दास बीते काफी समय से विवादों में बने हुए हैं। बीते साल, उन्होंने अमेरिका के एक शो में भारत विरोधी बातें की थीं, जिसके बाद से ही देशभर में उनका विरोध हो रहा है। अब तक उनके कई शोज कैसिंल हो गए हैं और हाल ही में बेंगलुरु में भी उनका शो रद्द हुआ। हिंदू संगठन वीर दास के खिलाफ खड़े हैं और अब हिंदू जनजागृति समिति (एचजेएस) ने वीर दास को चेतावनी दी है कि अगर वह अपने ‘भारत विरोधी’ बयान के लिए माफी नहीं मांगते हैं तब तक उनका विरोध होता रहेगा।

Vir Das: हिंदू संगठन की वीर दास को चेतावनी, कहा- भारत विरोधी टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगी तो…
फिल्ममेकर साजिद खान की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक तरफ निर्देशक असल दुनिया से दूर बिग बॉस के घर में अपना गेम खेल रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ, घर के बाहर एक-एक करके मॉडल्स और एक्ट्रेसेस आगे आकर उनके खिलाफ बयान दे रही हैं। शर्लिन चोपड़ा, रानी चैटर्जी, कनिष्का सोनी के बाद अब एक और एक्ट्रेस ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मॉडल और अभिनेत्री रहीं शीला प्रिया सेठ ने मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान बताया कि आज से 14 साल पहले यानी साल 2008 में साजिद खान ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। 

‘पांच मिनट तक मेरे प्राइवेट पार्ट को देखता रहा और कहा…’, एक और मॉडल ने साजिद खान पर लगाए गंभीर आरोप





Source link

By attkley

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *