मयंक अग्रवाल और स्टीव स्मिथ
– फोटो : IPL/BCCI

ख़बर सुनें

आईपीएल के अगले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में होगी। यह पिछली बार की तरह बड़ी नहीं होगी, उसके बावजूद 991 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें भारत के सबसे ज्यादा 714 क्रिकेटर हैं। फ्रेंचाइजियां नौ दिसंबर तक इस सूची में से खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट करेंगी और फिर उनके ऊपर नीलामी में बोली लगेगी। 10 टीमों को मिलाकर 87 जगह ही खाली है।

खिलाड़ियों ने अलग-अलग बेस प्राइस में अपना नाम दिया। दो करोड़ के बेस प्राइस में एक भी भारतीय खिलाड़ी नहीं हैं। कुल 21 क्रिकेटर इसमें शामिल हैं। इंग्लैंड को टी20 विश्व कप दिलाने वाले स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और सैम करन ने इसी बेस प्राइस में अपना नाम दिया है। स्टोक्स और सैम करन के अलावा ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन, न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन और वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान निकोलस पूरन भी टॉप बेस प्राइस में हैं।
दो करोड़ बेस प्राइस में शामिल खिलाड़ी

खिलाड़ी देश
नाथन कूल्टर नाइल ऑस्ट्रेलिया
कैमरून ग्रीन ऑस्ट्रेलिया
ट्रैविस हेड ऑस्ट्रेलिया
क्रिस लिन ऑस्ट्रेलिया
टॉम बैंटन  इंग्लैंड
सैम करन इंग्लैंड
क्रिस जॉर्डन इंग्लैंड
टाइमल मिल्स इंग्लैंड
जेमी ओवर्टन इंग्लैंड
क्रेग ओवरटन इंग्लैंड
आदिल रशीद इंग्लैंड
फिल सॉल्ट इंग्लैंड
बेन स्टोक्स इंग्लैंड
एडम मिल्ने न्यूजीलैंड
जिमी नीशम न्यूजीलैंड
केन विलियम्सन न्यूजीलैंड
राइली रूसो दक्षिण अफ्रीका
रसी वान डर डुसन दक्षिण अफ्रीका
एंजेलो मैथ्यूज श्रीलंका
निकोलस पूरन वेस्टइंडीज
जेसन होल्डर वेस्टइंडीज

मयंक अग्रवाल और अजिंक्य रहाणे सहित इन भारतीय दिग्गजों ने दिया नाम
19 कैप्ड भारतीयों की सूची में मुख्य रूप से अजिंक्य रहाणे, ईशांत शर्मा और मयंक अग्रवाल सहित राष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हैं। रहाणे को कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछली नीलामी में एक करोड़ में खरीदा था। इस बार उनका बेस प्राइस 50 लाख है। 2022 में अनसोल्ड रह चुके ईशांत शर्मा ने 75 लाख की लिस्ट में अपना नाम दिया है। मयंक अग्रवाल पिछले सीजन में पंजाब किंग्स के कप्तान थे। उन्हें फ्रेंचाइजी ने 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। इस बार उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। अग्रवाल का बेस प्राइस एक करोड़ हैं।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने अपना बेस प्राइस 50 लाख रखा है। वह आईपीएल नीलामी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। उनादकट इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने सौराष्ट्र को विजय हजारे ट्रॉफी में जीत दिलाई है। उन्हें मुंबई इंडियंस ने पिछली बार 1.3 करोड़ रुपये में खरीदा था। मुंबई ने उन्हें इस बार बाहर कर दिया।
ये दिग्गज अगले साल नहीं खेलेंगे
चेन्नई सुपरकिंग्स के अनुभवी ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने नीलामी के लिए अपना नाम नहीं दिया। उन्होंने आईपीएल से संन्यास ले लिया है। ब्रावो को चेन्नई सुपरकिंग्स ने अगले सीजन के लिए गेंदबाजी कोच बनाया है। ब्रावो तीन बार आईपीएल जीतने वाले खिलाड़ी हैं। उनके नाम टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 183 विकेट हैं। महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने उन्हें 2011 में खरीदा था और 2022 तक अपने साथ बनाए रखा।

ब्रावो के अलावा जिन बड़े खिलाड़ियों ने अपना नाम नहीं दिया है, उनमें स्टीव स्मिथ और मार्नश लाबुशेन प्रमुख हैं। दोनों को पिछली बार नीलामी में किसी ने नहीं खरीदा था। अगले साल 16 जून से एशेज शुरू होगी। स्मिथ और लाबुशेन उस पर अपना पूरा ध्यान लगाना चाहते हैं। उनका नीलामी से दूर होना कोई हैरानी भरी वाली बात नहीं है। स्मिथ से पहले ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस भी नाम वापस ले चुके हैं।
1.5 करोड़ बेस प्राइस: सीन एबॉट (ऑस्ट्रेलिया), रिले मेरेडिथ (ऑस्ट्रेलिया), झाए रिचर्डसन (ऑस्ट्रेलिया), एडम जम्पा (ऑस्ट्रेलिया), शाकिब अल हसन (बांग्लादेश), हैरी ब्रुक (इंग्लैंड), विल जैक (इंग्लैंड), डेविड मलान (इंग्लैंड), जेसन रॉय (इंग्लैंड), शेरफेन रदरफोर्ड (वेस्टइंडीज)।

एक करोड़ बेस प्राइस: मयंक अग्रवाल (भारत), केदार जाधव (भारत), मनीष पांडे (भारत), मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान), मुजीब उर रहमान (अफगानिस्तान), मोइसेस हेनरिक्स (ऑस्ट्रेलिया), एंड्रयू टाय (ऑस्ट्रेलिया), जो रूट (इंग्लैंड), ल्यूक वुड (इंग्लैंड), माइकल ब्रेसवेल (न्यूजीलैंड), मार्क चैपमैन (न्यूजीलैंड), मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड), काइल जैमीसन (न्यूजीलैंड), मैट हेनरी (न्यूजीलैंड), टॉम लाथम (न्यूजीलैंड), डेरेल मिचेल (न्यूजीलैंड), हेनरिच क्लासेन (दक्षिण अफ्रीका), तबरेज शम्सी (दक्षिण अफ्रीका), कुसल परेरा (श्रीलंका), रोस्टन चेज (वेस्टइंडीज), रहकीम कॉर्नवाल  (वेस्टइंडीज), शाई होप  (वेस्टइंडीज), अकील हुसैन  (वेस्टइंडीज), डेविड विसे (नामीबिया)।

विस्तार

आईपीएल के अगले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में होगी। यह पिछली बार की तरह बड़ी नहीं होगी, उसके बावजूद 991 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें भारत के सबसे ज्यादा 714 क्रिकेटर हैं। फ्रेंचाइजियां नौ दिसंबर तक इस सूची में से खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट करेंगी और फिर उनके ऊपर नीलामी में बोली लगेगी। 10 टीमों को मिलाकर 87 जगह ही खाली है।

खिलाड़ियों ने अलग-अलग बेस प्राइस में अपना नाम दिया। दो करोड़ के बेस प्राइस में एक भी भारतीय खिलाड़ी नहीं हैं। कुल 21 क्रिकेटर इसमें शामिल हैं। इंग्लैंड को टी20 विश्व कप दिलाने वाले स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और सैम करन ने इसी बेस प्राइस में अपना नाम दिया है। स्टोक्स और सैम करन के अलावा ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन, न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन और वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान निकोलस पूरन भी टॉप बेस प्राइस में हैं।





Source link

By attkley

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *