Antonio Panzeri
– फोटो : social media

ख़बर सुनें

फीफा विश्व कप को लेकर विवादों में घिरे कतर पर एक और खुलासा हुआ है। इस मामले में यूरोपीय संसद की उपाध्यक्ष सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन सांसदों पर आरोप है कि कतर के अधिकारियों से रिश्वत लेकन उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कतर व मोरक्को को मानावधिकार, श्रम का कानूनों के उल्लंघन के मामलों में आलोचना से बचाया।

इसमें सबसे अहम भूमिका इतावली नेता एंतोनियो पंजेरी की है। 2004 से 2019 के बीच यूरोपीय संसद के सदस्य रहे। पंजेरी के ब्रसेल्स स्थित घर से 600,000 यूरो मिले हैं। वहीं, संसद की उपाध्यक्ष ईवा कैली के पिता के घर से भी 600,000 यूरो नकद मिले हैं। कैली का दावा है कि उन्हें नहीं पता कि सूटकेस में क्या है, उन्हें यह पंजेरी ने दिया था। अब तक कुल 15 लाख यूरो बरामद हुए हैं। इसके अलावा पंजेरी की पत्नी और बेटी के शाही सैर-सपाटे के लिए 100,000 यूरो का भुगतान कतर की तरफ से किया गया। दावा है कि इस घूसकांड कई बड़े लोग शामिल हैं।  

यूरोपीय यूनियन की उपाध्यक्ष ईवा कैली सहित चार गिरफ्तार, छापे में 15 लाख यूरो बरामद हुए
एंतोनियो पंजेरी ने रचा पूरा जाल…2019 में संसद छोड़ने से ठीक पहले पंजेरी मोरक्को और अन्य अरब देशों जुड़े संसदीय समूह के अध्यक्ष थे। संसद से सेवानिवृत्त होते ही उन्होंने ब्रसेल्स में फाइट इंपुनिटी नाम से एक मानवाधिकार समूह की स्थापना की, जो बहुत जल्द ही यूरोपीय संसद से जुड़ा एक अहम गैर सरकारी संगठन बन गया। एनजीओ यूरोपीय संसद के लिए रिपोर्ट, दस्तावेज, नीतियां और कार्यक्रम तैयार करता था। पंजेरी के संगठन फाइट इंपुनिटी की ओर से  जून 2022 में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में दुनियाभर के नेता शामिल हुए थे।

ऐसे बचाया कतर को
समलैंगिकता और बीयर पर प्रतिबंध की वजह दुनियाभर में यह धारणा मजबूत हुई की कतर ने रिश्वतखोरी के जरिये ही वर्ल्ड कप आयोजन हासिल किया है। कैली ने कतर की श्रम अधिकारों के अग्रदूत के रूप में प्रशंसा की और अन्य साथियों से भी कम आलोचना करने को कहा। उन्होंने कतर को यूरोप की वीजा-मुक्त यात्रा वाले देशों में शामिल करने के पक्ष में भी मतदान किया।

एक ही पते पर 12 एनजीओ
आरोपी एनजीओ फाइट इंपुनिटी का पता ब्रसेल्स का शाही महल और रुए डुकाले दिखाया गया है। इसी पते पर 12 और एनजीओ पंजीकृत हैं, जबकि मालिक ने किसी और एनजीओ को यह जगह दी थी।

एनजीओ से जुड़े बड़े नाम
फाइट इंपुनिटी के साथ यूरोपीय संघ की पूर्व विदेश नीति प्रमुख फेडेरिका मोगेरिनी, फ्रांस के पूर्व प्रधानमंत्री बर्नार्ड कैजेनेउवे और पूर्व यूरोपीय आयुक्त दिमित्रिस अवरामोपोलोस जुड़े थे। हालांकि, भ्रष्टाचार का खुलासा होने पर सबसे बोर्ड से इस्तीफा दे दिया।

विस्तार

Source link

By attkley

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *