फिल्मी हस्तियों के साथ अक्सर कुछ न कुछ नया होता रहता है। सिने प्रेमी मनोरंजन जगत में हुईं इन्हीं हचलचों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। सिनेमा जगत में आज भी बहुत हुआ है।  फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर में हुई 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ… 

निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और अनुराग कश्यप के बीच अक्सर जुबानी जंग देखने को मिलती है। एक बार फिर वह दोनों आमने-सामने आ गए हैं। अनुराग कश्यप की टिप्पणी को लेकर एक बार फिर विवेक अग्निहोत्री ने उन पर निशाना साधा है। दरअसल, इन दिनों फिल्मों के आते ही उनका बॉयकॉट होना शुरू हो जाता है। बॉलीवुड में चल रहे इस बायकॉट ट्रेंड पर पीएम मोदी ने फिल्मों पर टिप्पणी न करने की सलाह दी थी। इस पर अनुराग कश्यप ने पीएम मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि अब बहुत देर हो चुकी है। भीड़ अब नियंत्रण से बाहर है। अब इस कमेंट पर विवेक अग्निहोत्री ने अनुराग कश्यप पर निशाना साधा है।

Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने अनुराग कश्यप के पीएम मोदी वाले बयान पर कसा तंज, पूछा- ऑडियंस अब भीड़ है?

अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग पूरी की है। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा कर इसकी जानकारी दी है। इसके साथ एक्ट्रेस ने एक इमोशनल नोट लिखा है। कंगना रणौत का कहना है कि इस फिल्म के लिए उन्होंने अपनी सारी संपत्ति गिरवी रख दी। इसके अलावा फिल्म के फर्स्ट शेड्यूल के दौरान उन्हें डेंगू हो गया था। तमाम मुश्किलों के बाद भी उन्होंने काम जारी रखा। 

Kangana Ranaut: कंगना ने पूरी की ‘इमरजेंसी’ की शूटिंग, इमोशनल नोट लिखकर बोलीं- सबकुछ गिरवी रख दिया

 

करणी सेना के नेता सुरजीत सिंह राठौर को आज मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुरजीत सिंह पर एक मॉडल से छेड़खानी करने और उन्हें परेशान करने के कई गंभीर आरोप लगे हैं। दरअसल, एक महिला मॉडल ने सुरजीत सिंह राठौर पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुंबई के बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। फिलहाल, इस मामले की जांच में जुटी मुंबई पुलिस ने सुरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

Surjit Singh Rathore: करणी सेना के नेता सुरजीत सिंह राठौर गिरफ्तार, मॉडल से छेड़छाड़ करने का लगा है गंभीर आरोप



Source link

By attkley

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *