प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
– फोटो : Twitter/BJP

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण पर महिला और बाल विकास मंत्रालय के बजट के बाद वेबिनार को संबोधित करेंगे। इसका विषय- आने वाले कल में महिलाओं का आर्थिक सशक्तीकरण है। इसका लक्ष्य महिलाओं के स्वामित्व वाले और उनके नेतृत्व वाले व्यवसायों और उद्यमियों के सतत विकास के लिए मंथन और बजट प्रावधानों के अनुरूप एक मार्ग तैयार करना है।

आधिकारिक बयान के अनुसार, वेबिनार का आयोजन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। यह बजट के बाद के वेबिनार की श्रृंखला का हिस्सा है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह और महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री महेंद्रभाई मुंजपारा भी उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे।

शाह आज अहमदाबाद में विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अहमदाबाद नगर निगम और अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण के विभिन्न विकास कार्यों का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। गांधीनगर के सांसद शाह सुबह करीब साढ़े दस बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये 150 करोड़ के विकास कार्यों को शहर को समर्पित करेंगे।



Source link

By attkley

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *