09:18 PM, 01-Apr-2023

LSG vs DC Live Score: दिल्ली को मिला मुश्किल लक्ष्य

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 193 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 194 रन का लक्ष्य मिला। लखनऊ के लिए वेस्टइंडीज के कायेल मेयर्स ने 38 गेंद पर सर्वाधिक 73 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और सात छक्के लगाए। निकोलस पूरन ने 21 गेंद पर तेजी से 36 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और तीन छक्के लगाए। आयुष बदोनी ने आखिरी ओवरों में सात गेंद पर 18 रन जड़ दिए। उन्होंने एक चौका लगाया और दो लंबे छक्के उड़ाए।

दीपक हुड्डा 17, मार्कस स्टोइनिस 12 और केएल राहुल आठ रन बनाकर आउट हुए। क्रुणाल पांड्या 13 गेंद पर 15 और कृष्णप्पा गौतम एक गेंद पर छह रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली कैपिटल्स के लिए खलील अहमद और चेतन सकारिया ने दो-दो विकेट लिए। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को एक-एक सफलता मिली।

09:03 PM, 01-Apr-2023

LSG vs DC Live Score: निकोलस पूरन पवेलियन लौटे

निकोलस पूरन के रूप में लखनऊ सुपर जाएंट्स को पांचवां झटका लगा। वह 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हो गए। खलील अहमद की गेंद पर पूरन ने पृथ्वी शॉ को कैच थमा दिया।

09:00 PM, 01-Apr-2023

LSG vs DC Live Score: पूरन और क्रुणाल क्रीज पर टिके

निकोलस पूरन और क्रुणाल पांड्या ने लखनऊ सुपर जाएंट्स की पारी को संभाल लिया है। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी कर ली है। लखनऊ ने 18 ओवर में चार विकेट पर 157 रन बना लिए हैं। पूरन 28 और क्रुणाल 14 रन बनाकर नाबाद हैं।

08:38 PM, 01-Apr-2023

LSG vs DC Live Score: मार्कस स्टोइनिस भी हुए फेल

दिल्ली कैपिटल्स को चौथी सफलता खलील अहमद ने दिलाई। उन्होंने 15वें ओवर की पहली गेंद पर मार्कस स्टोइनिस को आउट कर दिया। स्टोइनिस 10 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने एक छक्का लगाया। स्टोइनिस का कैच विकेट के पीछे सरफराज खान ने लिया।

08:26 PM, 01-Apr-2023

LSG vs DC Live Score: कायेल मेयर्स को अक्षर ने किया आउट

अक्षर पटेल ने दिल्ली कैपिटल्स को बड़ी सफलता 12वें ओवर में दिलाई। उन्होंने तीसरी गेंद पर कायेल मेयर्स को क्लीन बोल्ड कर दिया। मेयर्स 38 गेंद पर 73 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और सात छक्के लगाए। मेयर्स के आउट होने के बाद मार्कस स्टोइनिस क्रीज पर आए हैं।

08:23 PM, 01-Apr-2023

LSG vs DC Live Score: दीपक हुड्डा को कुलदीप ने किया आउट

कुलदीप यादव ने दिल्ली कैपिटल्स को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर दीपक हुड्डा को आउट कर दिया। दीपक 18 गेंद पर 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने कायेल मेयर्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी की। दीपक का कैच बाउंड्री पर दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने लिया।

08:16 PM, 01-Apr-2023

LSG vs DC Live Score: कायेल मेयर्स का धमाकेदार अर्धशतक

कायेल मेयर्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए अपना पहला अर्धशतक लगा दिया है। उन्होंने 28 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। मेयर्स ने नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर कुलदीप यादव को छक्का लगाया। छक्के के साथ उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। लखनऊ ने 10 ओवर में 89 रन बना लिए हैं। मेयर्स 32 गेंद पर 64 और दीपक हुड्डा 16 गेंद पर 16 रन बनाकर नाबाद हैं।

08:10 PM, 01-Apr-2023

LSG vs DC Live Score: कायेल मेयर्स की पारी से लखनऊ की वापसी

लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने खराब शुरुआत के बाद शानदार वापसी की है। उसने आठ ओवर में एक विकेट पर 60 रन बना लिए हैं। कायेल मेयर्स ने पावरप्ले के बाद तेजी से रन बनाए हैं। उन्होंने 26 गेंद पर नाबाद 42 रन बना लिए हैं। वहीं, दीपक हुड्डा 10 गेंद पर नौ रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 24 गेंद पर 41 रन की साझेदारी हो चुकी है।

08:01 PM, 01-Apr-2023

LSG vs DC Live Score: लखनऊ की धीमी शुरुआत

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने मैच में धीमी शुरुआत की है। उसने छह ओवर में एक विकेट पर 30 रन ही बनाए हैं। कायेल मेयर्स 17 और दीपक हुड्डा चार रन बनाकर नाबाद हैं।

07:50 PM, 01-Apr-2023

LSG vs DC Live Score: दिल्ली को मिली पहली सफलता

दिल्ली कैपिटल्स को पहली सफलता चेतन सकारिया ने दिलाई। उन्होंने चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर लखनऊ के कप्तान केएल राहुल को आउट कर दिया। राहुल 12 गेंद पर आठ रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने एक छक्का लगाया। राहुल के आउट होने के बाद दीपक हुड्डा क्रीज पर आए हैं। लखनऊ ने चार ओवर में एक विकेट पर 19 रन बना लिए हैं।

07:34 PM, 01-Apr-2023

LSG vs DC Live Score: लखनऊ की पारी शुरू

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जाएंट्स की पारी शुरू हो चुकी है। कप्तान केएल राहुल के साथ वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के बल्लेबाज कायेल मेयर्स उतरे हैं। दिल्ली के लिए खलील अहमद ने गेंदबाजी की शुरुआत की।

07:16 PM, 01-Apr-2023

LSG vs DC Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

लखनऊ सुपर जाएंट्स: केएल राहुल (कप्तान), कायेल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, मार्क वुड, जयंत यादव, रवि बिश्नोई, आवेश खान।

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श, रिले रूसो, सरफराज खान (विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, खलील अहमद, मुकेश कुमार।

दोनों टीमों के सब्सीट्यूट खिलाड़ी (इनमें से कोई एक इम्पैक्ट प्लेयर बनेगा)

दिल्ली कैपिटल्स: अमन हकीम खान, मनीष पांडे, प्रवीण दुबे, ललित यादव, अभिषेक पोरेल।

लखनऊ सुपर जाएंट्स: प्रेरक मांकड़, कृष्णप्पा गौतम, यश ठाकुर, डैनियल सैम्स, अमित मिश्रा।

 

07:02 PM, 01-Apr-2023

LSG vs DC Live Score: लखनऊ की टीम पहले करेगी बल्लेबाजी

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। लखनऊ ने चार विदेशी खिलाड़ियों में कायेल मेयर्स, निकोलस पूरन, मार्कस स्टोइनिस और मार्क वुड को रखा है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स में कप्तान डेविड वॉर्नर के अलावा मिचेल मार्श, रीले रूसो और रोवमन पॉवेल विदेशी खिलाड़ी हैं। ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में सरफराज खान दिल्ली के लिए विकेटकीपिंग करेंगे।

06:34 PM, 01-Apr-2023

LSG vs DC Live Score: लखनऊ ने दिल्ली को दिया 194 रन का लक्ष्य, कायेल मेयर्स ने 38 गेंद पर बनाए 73 रन

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल के 16वें सीजन का तीसरा मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों का टूर्नामेंट में यह पहला मैच है। लखनऊ की कप्तानी केएल राहुल के पास है। पिछले साल उन्होंने टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया था। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स की कमान ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर के हाथों में है। वॉर्नर को कार दुर्घटना में चोटिल होने वाले ऋषभ पंत की जगह कप्तानी मिली है।



Source link

By attkley

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *