कहां है अकबर की कब्र?
मुगल बादशाह जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर की कब्र (Akbar Tomb) उत्तर प्रदेश के आगरा शहर के निकट सिकंदरा (Sikandra) में स्थित है, जिसकी जानकारी ज्यादातर लोगों को नहीं है. आगरा में मौजूद इस मकबरे में अकबर के अवशेषों को दफन किया गया था. मकबरे को अकबर का मकबरा या टॉम्ब ऑफ अकबर भी कहा जाता है और कहा जाता है कि इस मकबरे में अकबर के अवशेष आज भी मौजूद हैं.
अकबर ने खुद कराया था मकबरे का निर्माण
टॉम्ब ऑफ अकबर यानी अकबर के मकबरे का निर्माण 17वीं शताब्दी में खुद बादशाह अकबर ने कराया था. हालांकि, इसकी संपूर्ण संरचना को अकबर के बेटे ने पूरा कराया था. अकबर का मकबरा अपनी खूबसूरत वास्तुकला के लिए मशहूर है और इसके दरवाजे को बुलंद दरवाजा भी कहा जाता है. इसका दरवाजा बेहद खास और आकर्षक है.
मकबरे की खूबसूरती करती है आकर्षित
अकबर का मकबरा (Akbar Tomb) मुगलकालीन वास्तुकला का अनूठा नमूना है और यह मकबरा पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है. मकबरे में दीवारों को खूबसूरत डिजाइन और शिलालेखों से सजाया गया है. इसके अलावा स्मारक के आसपास कई तरह बाग, फूल और गार्डन भी है. तो जब भी आप आगरा जाएं, तो एक बार अकबर के मकबरे की खूबसूरती देखने भी जरूर जाएं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले ताज़ा ख़बर अभी पढ़ें सिर्फ़ Zee News Hindi पर | आज की ताजा ख़बर, लाइव न्यूज अपडेट, सबसे ज़्यादा पढ़ी जाने वाली सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ वेबसाइट Zee News हिंदी |