breaking news
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली के आरके पुरम इलाके में रविवार को बड़ी वारदात हुई। दो महिलाओं को गोली मारने की घटना सामने आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, अंबेडकर नगर के झुग्गी बस्ती इलाके में दो महिलाओं को गोली मारी गई है। दोनों महिलाओं को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। एक महिला की हालत नाजुक बनी है। पुलिस जांच में जुटी है।

आज सुबह करीब 4:40 बजे थाना आरके पुरम में एक पीसीआर कॉल आई। जिसमें कहा गया कि अंबेडकर बस्ती में कुछ लोगों ने कॉल करने वाले शख्स की बहनों को गोली मार दी है। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां जानकारी मिली कि पिंकी (30) और ज्योति (29) को गोली मारी गई है। दोनों को एसजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर मुख्य रूप से पीड़ित महिलाओं के भाई पर हमला करने आए थे। प्रथम दृष्टया मामला रुपयों से लेन-देन का विवाद लग रहा है। 



Source link

By attkley

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *