10:40 AM, 09-Aug-2023

निशिकांत दुबे के तंज पर उदित राज का तंज

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के राहुल गांधी पर दिए बयान को लेकर कांग्रेस नेता उदित राज ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि किसी नेता को देश की जनता सेट करती है…यह जनतंत्र का अपमान किया है। एक व्यक्ति विशेष अपने बेटे को, रिश्तेदार को राजनीति में सेट नहीं कर सकता। ये लोग(भाजपा) जनतंत्र में विश्वास नहीं करते इसलिए कल इन्होंने ऐसी ओछी टिप्पणी की।

10:29 AM, 09-Aug-2023

भारत छोड़ो के बैनर के साथ भाजपा सांसदों का प्रदर्शन

दिल्ली: भारत छोड़ो आंदोलन को याद करते हुए भाजपा सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया। सांसदों द्वारा ‘भ्रष्टाचार भारत छोड़ो, वंशवाद भारत छोड़ो’ और ‘तुष्टीकरण भारत छोड़ो’ के नारे लगाए गए।

10:16 AM, 09-Aug-2023

Monsoon Session Live: ‘आज लोकसभा में बोलेंगे राहुल गांधी’, अधीर रंजन चौधरी का दावा- 12 बजे से होगा संबोधन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अविश्वास प्रस्ताव को लेकर आज लोकसभा में बोलेंगे। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने यह दावा किया। उन्होंने कहा कि राहुल दोपहर 12 बजे लोकसभा को संबोधित करेंगे। 





Source link

By attkley

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *