हिमाचल में बारिश से तबाही।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी और हमीरपुर में शुक्रवार को छह और शव मिले। राजधानी शिमला के समरहिल शिव मंदिर में भूस्खलन में दबे दो और शव मिल गए हैं। मृतकों की संख्या 16 पहुंच गई है। पांच लोग अभी भी लापता हैं। उपमंडल नादौन के गांव रैल में ब्यास नदी में बही महिला का शव शुक्रवार को कांगड़ा के हरिपुर में बरामद हुआ है। महिला की पहचान शारदा कुमारी (50) पत्नी रामश्रवण निवासी गांव रैल के रूप में हुई।

उपमंडल सुंदरनगर स्थित बीएसएल नहर में एक युवक का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव किसी आसपास के क्षेत्र के युवक का है या फिर कुल्लू जिले में आई बाढ़ के बाद बह कर यहां पहुंचा है, इसको लेकर अभी संशय बना हुआ है। वहीं, सांबल पंडोह में बादल फटने के बाद लापता दो प्रवासी मजदूरों के शव भी बरामद हो गए हैं। प्रदेश में शुक्रवार को 65 मकान ढहे और 271 क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रदेश में 875 सड़कें और 1,235 पानी की स्कीमें बंद हैं। वहीं 1,500 ट्रांसफार्मर बंद होने से कई गांवों में बिजली गुल है।

राजधानी शिमला के समरहिल के शिव बावड़ी मंदिर में हुए भूस्खलन में मरने वालों का आंकड़ा 16 पहुंच गया है। शवों को खोजने के लिए चलाए जा रहे अभियान के पांचवें दिन शुक्रवार को मामा-भांजे के शव मिले हैं। लापता शंकर नेगी का शिव मंदिर से करीब 500 मीटर दूरी पर मिला है। वहीं, भांजे अविनाश नेगी का शव भी आसपास ही मिला है।



Source link

By attkley

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *