सानिया अख्तर और सौरभकांत तिवारी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पति सौरभकांत तिवारी की तलाश में बांग्लादेश से नोएडा आई सानिया अख्तर का मामला अब उलझता जा रहा है। एक तरफ सानिया ने सौरभ के साथ निकाह के सबूत दिखाए हैं तो सौरभ ने कहा कि जबरन धर्म परिवर्तन कर उसका निकाह कराया गया है। दोनों ने अपना पक्ष नोएडा पुलिस के सामने रखा है। 

पुलिस दोनों पक्षों की तरफ की जानकारी और सबूत इकट्ठा कर रही है। बांग्लादेश से एक साल के बच्चे के साथ नोएडा आई सानिया ने दावा किया कि यह बच्चा सौरभ का है। सौरभ शादी और बच्चा होने के बाद बांग्लादेश से भारत आ गया। इसके बाद जब पुलिस ने सौरभ से संपर्क किया तो उसने कहा कि वह नौकरी के लिए बांग्लादेश गया था। 

वहां जबरन उसका धर्मांतरण कराकर सानिया के साथ निकाह करवाया गया। वहां से मुझे वापस भारत नहीं आने दिया जा रहा था लेकिन किसी तरह वह वापस आ पाया। उसने यह भी बताया कि बांग्लादेश की कोर्ट में तलाक की अर्जी भी दे रखी है। सानिया करीब 10 दिन पहले अपने बेटे को लेकर नोएडा पहुंची। 

सानिया छह महीने के टूरिस्ट वीजा पर भारत आई है और सौरभ की तलाश उसने अपने स्तर पर की। जब सौरभ का पता नहीं चला तो उसने महिला थाने में जाकर इस मामले की शिकायत की। 



Source link

By attkley

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *