07:27 PM, 30-Aug-2023

PAK vs NEP Asia Cup Live: नेपाल की खराब शुरुआत

नेपाल की शुरुआत काफी खराब हुई है। उसे पहले ओवर में दो झटके लगे। शाहीन अफरीदी ने पांचवीं गेंद पर कुशल भुर्तेल को विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच कराया। भुर्तेल ने दो चौके लगाकर अच्छी शुरुआत की, लेकिन वह ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए। वह चार गेंद पर आठ रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद अगली ही गेंद पर कप्तान रोहित पोडैल एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।  वह खाता नहीं खोल पाए। इसके बाद दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर नेपाल को तीसरा झटका लगा। नसीम शाह ने आसिफ शेख को आउट कर दिया। आसिफ ने पांच गेंद पर पांच रन बनाए और इफ्तिखार अहमद ने उनका कैच लिया। नेपाल ने दो ओवर में तीन विकेट पर 14 रन बनाए हैं।

06:49 PM, 30-Aug-2023

PAK vs NEP Asia Cup Live: नेपाल को मिला बड़ा लक्ष्य

पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल के सामने 343 रन का विशाल लक्ष्य रखा है। पाकिस्तान ने 50 ओवर में छह विकेट पर 342 रन बनाए। उसके लिए कप्तान बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 151 रन बनाए। उन्होंने 131 गेंद की पारी में 14 चौके और चार छक्के लगाए। इफ्तिखार अहमद ने 71 गेंद पर 109 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और चार छक्के लगाए। बाबर के करियर का यह 19वां शतक है। वहीं, इफ्तिखार ने पहला शतक लगाया।

विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 44 रन का योगदान दिया। फखर जमान 14 रन बनाकर आउट हुए। इमाम उल हक और आगा सलमान ने पांच-पांच रन बनाए। वहीं, शादाब खान चार बनाकर आउट हुए। नेपाल के लिए सोमपाल कामी ने दो विकेट लिए। करन केसी और संदीप लामिछाने को एक-एक सफलता मिली।

06:05 PM, 30-Aug-2023

PAK vs NEP Asia Cup Live: बाबर का शानदार शतक

बाबर आजम ने नेपाल के खिलाफ एशिया कप के पहले मुकाबले में शानदार शतक लगाया। बाबर ने अपने करियर का 19वां शतक जड़ा है। उन्होंने 42वें ओवर की दूसरी गेंद पर दो रन लेकर शतक पूरा किया। दूसरी ओर, इफ्तिखार अहमद ने अपना अर्धशतक पूरा किया। पाकिस्तान ने 42 ओवर में चार विकेट 228 रन बना लिए हैं। बाबर 102 और इफ्तिखार 51 रन बनाकर नाबाद हैं।

05:28 PM, 30-Aug-2023

PAK vs NEP Asia Cup Live: पाकिस्तान का स्कोर 33 ओवर में 157/4

पाकिस्तान ने नेपाल के खिलाफ 33 ओवर में चार विकेट पर 157 रन बना लिए हैं। कप्तान बाबर आजम 86 गेंद पर 71 रन बनाकर नाबाद हैं। उनका साथ इफ्तिखार अहमद दे रहे हैं। इफ्तिखार ने 16 गेंद पर 11 रन बनाए हैं। नेपाल की टीम ने अब तक अच्छी गेंदबाजी की है। उसे आखिरी 17 ओवरों में कसी गेंदबाजी करने की जरूरत है। इससे वह पाकिस्तान को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोक सकता है।

05:02 PM, 30-Aug-2023

PAK vs NEP Asia Cup Live: आगा सलमान का भी नहीं चला बल्ला

पाकिस्तान को चौथा झटका आगा सलमान के रूप में लगा। उनका बल्ला नेपाल के खिलाफ नहीं चला। सलमान 14 गेंद पर पांच रन बनाकर आउट हुए। संदीप लामिछाने की गेंद पर भुर्तेल ने उनका कैच लिया। दूसरी ओर, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है।

04:45 PM, 30-Aug-2023

PAK vs NEP Asia Cup Live: रिजवान हुए रनआउट

नेपाल को तीसरी सफलता मोहम्मद रिजवान के रूप में मिली। वह 50 गेंद पर 44 रन बनाकर रनआउट हो गए। रिजवान ने अपनी में छह चौके लगाए। वह रन लेने के दौरान अपने बल्ले को क्रीज में पहुंचाने की जगह पैर पहुंचाने का प्रयास कर रहे थे। दीपेंदर सिंह का थ्रो सीधे स्टंप पर लगा और रिजवान रन आउट हो गए। उनका पैर हवा में रह गया। पाकिस्तान ने 24 ओवर में तीन विकेट पर 112 रन बनाए हैं। बाबर आजम 43 रन बनाकर नाबाद हैं। रिजवान के आउट होने के बाद आगा सलमान क्रीज पर आए हैं।

04:38 PM, 30-Aug-2023

PAK vs NEP Asia Cup Live: पाकिस्तान का स्कोर 100 रन के पार

पाकिस्तान की टीम के 100 रन पूरे हो गए हैं। उसने 22 ओवर में दो विकेट पर 102 रन बना लिए हैं। बाबर आजम 56 गेंद पर 40 और मोहम्मद रिजवान 44 गेंद पर 37 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी कर ली है।

04:08 PM, 30-Aug-2023

PAK vs NEP Asia Cup Live: पाकिस्तान का स्कोर 13 ओवर में 63/2

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने दो विकेट गिरने के बाद टीम को संभाल लिया है। पाकिस्तान ने 13 ओवर में दो विकेट पर 64 रन बना लिए हैं। बाबर और रिजवान ने तीसरे विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी कर ली है। रिजवान 24 और बाबर 15 रन बनाकर नाबाद हैं।

03:46 PM, 30-Aug-2023

PAK vs NEP Asia Cup Live: नेपाल को मिली दूसरी सफलता

नेपाल को दूसरी सफलता सातवें ओवर में मिली। इमाम उल हक रन आउट होकर पवेलयिन लौट गए। नेपाल के कप्तान रोहित पोडैल ने उन्हें रनआउट किया। इमाम 14 गेंद पर पांच रन ही बना सके। पाकिस्तान ने आठ ओवर में दो विकेट पर 31 रन बना लिए हैं। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान क्रीज पर हैं।

03:30 PM, 30-Aug-2023

PAK vs NEP Asia Cup Live: नेपाल को मिली पहली सफलता

नेपाल को पहली सफलता करण केसी ने दिलाई। उन्होंने छठे ओवर की तीसरी गेंद पर फखर जमान को विकेटकीपर आसिफ शेख के हाथों कैच आउट कराया। फखर ने 20 गेंद पर 14 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद कप्तान बाबर आजम क्रीज पर उतरे हैं। पाकिस्तान ने छह ओवर में एक विकेट पर 25 रन बना लिए हैं।

03:26 PM, 30-Aug-2023

PAK vs NEP Asia Cup Live: पाकिस्तान का स्कोर 5 ओवर में 21/0

पाकिस्तान की शुरुआत काफी धीमी रही है। उसने पांच ओवर में 21 रन ही बनाए हैं। हालांकि, टीम को अभी तक कोई झटका नहीं लगा है। फखर जमान 14 और इमाम उल हक पांच रन बनाकर नाबाद हैं। नेपाल के अनुभवहीन गेंदबाजों ने अब तक अच्छी गेंदबाजी की है।

03:03 PM, 30-Aug-2023

PAK vs NEP Asia Cup Live: पाकिस्तान की पारी शुरू

नेपाल के खिलाफ पाकिस्तान की पारी शुरू हो गई है। फखर जमान और इमाम उल हक क्रीज पर उतरे हैं। नेपाल के लिए सोमपाल कामी ने गेंदबाजी की शुरुआत की है।

02:34 PM, 30-Aug-2023

PAK vs NEP Asia Cup Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

पाकिस्तान: फखर जमान, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ।

नेपाल: कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), आरिफ शेख, कुशल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, गुलशन झा, सोमपाल कामी, करण केसी, संदीप लामिछाने, ललित राजवंशी।

02:33 PM, 30-Aug-2023

PAK vs NEP Asia Cup Live: नेपाल की टीम करेगी गेंदबाजी

एशिया कप के पहले मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने नेपाल के खिलाफ टॉस जीत लिया। उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

02:15 PM, 30-Aug-2023

PAK vs NEP Live: नेपाल के तीन विकेट गिरे, शाहीन अफरीदी ने पहले ही ओवर में दो खिलाड़ियों को किया आउट

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशिया कप के 16वें संस्करण का आगाज बुधवार (30 अगस्त) को हो रहा है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में मेजबान पाकिस्तान के सामने नेपाल की चुनौती होगी। नेपाल की टीम किसी भी प्रारूप में पाकिस्तान से पहली बार खेलेगी। दोनों टीमों को एशिया कप के ग्रुप ए में रखा गया है। इसमें भारतीय टीम भी शामिल है।



Source link

By attkley

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *