06:19 AM, 05-Sep-2023


भाजपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान।
– फोटो : amar ujala

वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी फागू चौहान ने माफिया मुख्तार अंसारी के पुत्र अब्बास अंसारी को हराकर चुनाव जीता था। इसके बाद फागू बिहार के राज्यपाल बनाए गए और इस्तीफा देने से रिक्त सीट पर 2019 में उपचुनाव हुआ। इसमें भाजपा प्रत्याशी के रूप मे विजय राजभर ने सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को पराजित किया।

सपा छोड़कर भाजपा में आए दारा सिंह चौहान

इसके बाद वर्ष 2022 के विधानसभा के सामान्य चुनाव में भाजपा से त्यागपत्र देकर पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान सपा प्रत्याशी के रूप में भाजपा प्रत्याशी विजय राजभर को हराकर विधायक बने।

05:52 AM, 05-Sep-2023

Ghosi Bypoll Election 2023 Live: घोसी उपचुनाव के लिए मतदान आज, खिलेगा कमल या चलेगी साइकिल,जनता तय करेगी किस्मत

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में आज वोट डाले जाएंगे। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा और शाम छह बजे तक चलेगा। घोसी से बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के सामने सपा कैंडिडेट सुधाकर सिंह हैं। ऐसे में ये मतदान भाजपा और सपा दोनों के लिए अहम माना जा रहा है। 

घोसी विधानसभा सीट के उपचुनाव पर पूरे देश की नजर टिकी हुई है। इस सीट पर छह वर्ष में चौथी बार चुनाव होने जा रहा है। घोसी उपचुनाव ऐसा चुनाव साबित होने वाला है जो आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव से पहले कई सवालों के जवाब देकर जाएगा। यहां सीधा मुकाबला भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच है। साथ ही इंडिया गठबंधन और एनडीए गठबंधन के बीच भी है। इस चुनाव को लेकर दोनों गठबंधन कितने गंभीर हैं इसका अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि न केवल दोनों दल के प्रमुख प्रचार में जुटे हैं बल्कि इनके साथ गठबंधन में शामिल दल भी पुरजोर ताकत झोंक रही है।



Source link

By attkley

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *