04:36 PM, 12-Oct-2023

AUS vs SA Live Score: डिकॉक पवेलियन लौटे

35वें ओवर में 197 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका लगा। मैक्सवेल ने क्विंटन डिकॉक को बोल्ड किया। डिकॉक ने 106 गेंदों में 109 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने आठ चौके और पांच छक्के लगाए। 35 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर तीन विकेट पर 197 रन है। फिलहाल हेनरिच क्लासेन और एडेन मार्करम क्रीज पर हैं। 

04:15 PM, 12-Oct-2023

AUS vs SA Live Score: डिकॉक का शतक

दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक ने 90 गेंदों में शतक जड़ा। यह उनका इस विश्व कप में दूसरा शतक रहा। इससे पहले उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 100 रन की पारी खेली थी। डिकॉक ने छक्के के साथ शतक पूरा किया। यह उनके वनडे करियर का 19वां शतक रहा। अपना आखिरी विश्व कप खेल रहे डिकॉक के लिए यह टूर्नामेंट खास होता जा रहा है। 32 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर दो विकेट पर 181 रन है। फिलहाल डिकॉक 100 गेंदों में 107 रन और एडेन मार्करम पांच रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

04:07 PM, 12-Oct-2023

AUS vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका

29वें ओवर में 158 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका लगा। एडम जम्पा ने रसी वान डर डुसेन को शॉन एबॉट के हाथों कैच कराया। डुसेन 30 गेंदों में 26 रन बना सके। 29 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर दो विकेट पर 161 रन है। एडेन मार्करम एक करन और क्विंटन डिकॉक 91 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

03:30 PM, 12-Oct-2023

AUS vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका

दक्षिण अफ्रीका को 108 के स्कोर पर पहला झटका लगा। ग्लेन मैक्सवेल ने तेम्बा बावुमा को वॉर्नर के हाथों कैच कराया। बावुमा 55 गेंदों में 35 रन बना सके। फिलहाल रसी वान डर डुसेन और क्विंटन डिकॉक क्रीज पर हैं। 20 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर एक विकेट पर 109 रन है।

03:23 PM, 12-Oct-2023

AUS vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 100 रन के पार

दक्षिण अफ्रीका का स्कोर बिना किसी नुकसान के 100 रन के पार जा चुका है। क्विंटन डिकॉक और टेम्बा बावुमा के बीच शानदार साझेदारी हो चुकी है। ये दोनों अपनी टीम को विशाल स्कोर की तरफ ले जा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया को जल्द ही यह साझेदारी तोड़नी होगी।

03:17 PM, 12-Oct-2023

AUS vs SA Live Score: डिकॉक का अर्धशतक

क्विंटन डिकॉक ने 51 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए हैं। उनकी शानदार पारी के चलते अफ्रीका की टीम अच्छी स्थिति में है।

03:13 PM, 12-Oct-2023

AUS vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 50 रन के पार

दक्षिण अफ्रीका का स्कोर बिना किसी नुकसान के 50 रन के पार जा चुका है। बावुमा और डिकॉक ने अपनी टीम को शानदार शुरुआत की है। अफ्रीकी टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है।

02:13 PM, 12-Oct-2023

AUS vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू

दक्षिण अफ्रीका की टीम बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आ चुकी है। कप्तान तेम्बा बावुमा और क्विंटन डिकॉक ने पारी की शुरुआत की है। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क के साथ जोश हेजलवुड ने नई गेंद संभाली है। सात ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर बिना किसी नुकसान के 38 रन है।

01:36 PM, 12-Oct-2023

AUS vs SA Live Score: दोनों टीमों की प्लइंग 11

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जैम्पा, जोश हेजलवुड।

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी।

01:33 PM, 12-Oct-2023

AUS vs SA Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम में दो बदलाव किए गए हैं। कैमरन ग्रीन की जगह मार्कस स्टोइनिस और एलेक्स कैरी की जगह जोश इंग्लिस को टीम में शामिल किया गया है। दक्षिण अफ्रीकी टीम भी एक बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है। कोट्जी की जगह स्पिन गेंदबाज तबरेज शम्सी को टीम में शामिल किया गया है।

12:59 PM, 12-Oct-2023

AUS vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका की टीम शानदार लय में

दक्षिण अफ्रीका की टीम शानदार लय में है। विश्व कप में अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 102 रन से हराया था। इस मैच में अफ्रीकी बल्लेबाजों ने कमाल किया था। क्विंटन डिकॉक, रासी वान डर डुसेन और एडेन मार्करम ने शतकीय पारियां खेली थीं। मार्करम ने तो विश्व कप का सबसे तेज शतक लगा दिया था। इस मैच में भी अफ्रीकी टीम अपनी लय बरकरार रखना चाहेगी। पिछले महीने ही दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज जीती थी और इस मैच में भी जीत हासिल करना चाहेगी।

12:57 PM, 12-Oct-2023

AUS vs SA Live Score: पहला मैच हार चुका है ऑस्ट्रेलिया

विश्व कप में अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया ने यह मैच छह विकेट से जीता था। भारतीय स्पिन गेंदबाजों के सामने कंगारू बल्लेबाज जूझते नजर आए थे। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों ने दो रन के अंदर भारत के तीन विकेट लेकर प्रभाव छोड़ा था। अपने दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाजी में सुधार करना चाहेगा।

12:48 PM, 12-Oct-2023

SA vs AUS Live Score: दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका, डिकॉक 109 रन बनाकर आउट, मैक्सवेल को दूसरा विकेट

Live Cricket Score Today, ICC ODI World Cup 2023 Australia vs South Africa 2023: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। वनडे विश्व कप 2023 में आज दक्षिण अफ्रीका का सामना ऑस्ट्रेलिया से है। अफ्रीकी टीम ने पहले मैच में श्रीलंका पर बड़ी जीत हासिल की थी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अब ऑस्ट्रेलिया की कोशिश जीत की पटरी पर लौटने की होगी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका विजय रथ जारी रखना चाहेगा।



Source link

By attkley

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *