दिवाली वैसे तो भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशियों का पर्व है लेकिन नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘आर्चीज’ का जिसने भी ट्रेलर देखा, उसे इस फिल्म में खुशी कपूर की खुशी भी दिवाली जैसे ही रोशन दिखती है। आमतौर पर स्थापित फिल्मी सितारे अपने बच्चों को खुद ही लॉन्च करते हैं। लेकिन, बोनी कपूर इसका अपवाद हैं। फिल्म ‘हम पांच’ से फिल्म निर्माण का काम शुरू करने वाले बोनी ने स्वतंत्र निर्माता के रूप में ‘मिस्टर इंडिया’, ‘जुदाई’, ‘हमारा दिल आपके पास है,’ और ‘वांटेड’ जैसी हिट व चर्चित फिल्में बनाई हैं। छोटे भाई संजय कपूर को अपनी फिल्म ‘प्रेम’ के जरिए लांच भी किया, लेकिन अपने बच्चों को उन्होंने खुद ही आत्मनिर्भर बनने का हौसला दिया। मदद पूरी की लेकिन कसौटी उन्होंने चारों बच्चों के लिए जमाने की ही रखी। आइए आपको बताते हैं कि कैसे बोनी कपूर का परिवार है दिवाली की खुशियों का असली उदाहरण…

Tiger 3: शुक्रवार को फिल्म न रिलीज करने के पीछे निर्माताओं की बड़ी रणनीति, सलमान खान के स्टारडम पर है भरोसा




अर्जुन कपूर   

बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर सीधे हीरो बनने के लिए कैमरे के सामने नहीं कूदे। अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत सहायक निर्देशक के तौर पर फिल्म ‘कल हो ना हो’ और ‘सलाम-ए-इश्क’ में निखिल आडवाणी के साथ की। कैमरे के पीछे का काम सीखकर वह यशराज बैनर की फिल्म ‘इश्कजादे’ से कैमरे के सामने आए। हबीब फैसल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की लीड भूमिका थी। इस फिल्म के लिए अर्जुन कपूर को बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था। अर्जुन कपूर के निजी जीवन में भी बोनी कोई हस्तेक्षप नहीं करते। उन्होंने एक दायरा खींच रखा है जिसमें उनके बच्चे अपने मन का कुछ भी कर सकते हैं।


अंशुला कपूर  

अंशुला कपूर ने भले ही अभी तक एक्टिंग में आने का मन नहीं बनाया है, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। और, आए दिन वह सोशल मीडिया पर अपने ग्लैमरस फोटो शेयर करती रहती है। अंशुला कपूर को रैम्प वॉक करते भी देखा गया है। खुद अंशुला की मानें तो उनकी एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं है, लेकिन वह अपने भाई और बहनों की तरह आत्मनिर्भर बनकर कुछ करना चाहती हैं। और, इसके लिए कई तरह के कारोबार में वह खुद को व्यस्त रखती हैं।


जान्हवी कपूर 

बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर ने हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी फिल्म ‘धड़क’ से अभिनेता ईशान खट्टर के साथ की। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी यह फिल्म मराठी फिल्म ‘सैराट’ की हिंदी रीमेक थी। फिल्म में जान्हवी कपूर के काम को खूब पसंद किया गया। इस फिल्म के बाद जाह्नवी कपूर  ने ‘घोस्ट स्टोरीज, ‘गुंजन सक्सेना-द कारगिल गर्ल’, ‘रूही’ और ‘गुड लक जेरी’ जैसी फिल्में की। और, इन फिल्मों में काम करने के बाद फिल्म ‘मिली’ में काम किया, जिसका निर्माण उनके पिता बोनी कपूर ने किया। 


खुशी कपूर 

बोनी कूर की छोटी बेटी खुशी कपूर भी अपने अभिनय करियर की शुरुआत अपने पिता बोनी कपूर के प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली फिल्म से न करके जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से कर रही हैं।  इस फिल्म के जरिए अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और शाहरुख खान की बेटी सुहाना कपूर भी अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रही हैं।  यह फिल्म 7 दिसंबर 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म की कहानी दोस्ती पर आधरित है, जिसमें प्रेम, रोमांस, ड्रामा सब कुछ है। 

Parineeti Chopra: ‘मेरे रागी, तुम मेरे लिए सबसे खूबसूरत उपहार हो’, पति राघव के जन्मदिन पर परीणीति ने लिखा नोट




Source link

By attkley

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *