07:52 PM, 05-Dec-2023

सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या के मामले में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने संज्ञान लिया है। उन्होंने DGP उमेश मिश्र से घटना की जानकारी ली। इसके बाद राज्यपाल मिश्र ने डीजीपी को प्रदेश में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अपराधी कोई भी हो, जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। 

07:37 PM, 05-Dec-2023

भाजपा विधायक दीया कुमारी ने एक्स कर लिखा- राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की सूचना स्तब्ध करने वाली है। ईश्वर शोक संतप्त परिवार को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करें। सभी सम्मानित जनों से सामाजिक सद्भाव और शांति बनाए रखने की अपील करती हूं। प्रदेश में कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए भारतीय जनता पार्टी दृढ़ संकल्पित है। हमारी सरकार बनने के पहले ही दिन से अपराधियों और अपराध पर नकेल कसने के लिए हर संभव कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और प्रदेश को अपराधमुक्त बनाया जाएगा।

06:39 PM, 05-Dec-2023

सुखदेव की हत्या से बाद से राजस्थान में तनाव के हालात बन गए हैं। जगह-जगह से प्रदर्शन की खबरें सामने आ रही हैं। चूरू में सरकारी बस पर पथराव कर दिया गया। साथ ही पत्थर रखकर सड़क को बंद कर दिया गया। राजसमंद के कुंभलगढ़ में बाजार बंद करवा दिए गए हैं। पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।

06:22 PM, 05-Dec-2023

वसुंधरा राजे ने कहा- श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण है। ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान और शोक संतप्त परिजनों संबल प्रदान करे।

‘पद्मावती’ के विरोध से चर्चा में आए सुखदेव, आगे भी विवादों से घिरे रहे; जानें उनकी पूरी कहानी

 

06:19 PM, 05-Dec-2023

शिवराज सिंह चौहाने ने कहा- राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी का जीवन समाज के कमजोर वर्ग की सेवा के लिए समर्पित रहा है। ऐसे व्यक्तित्व का असमय जाना अत्यंत दुखद है। अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई हो, ऐसे अराजक तत्व किसी भी कीमत पर बचने नहीं चाहिए। परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।

 

06:19 PM, 05-Dec-2023

राजेंद्र गुढ़ा ने कहा- सुखदेव सिंह जी गोगामेडी पर कायराना हमला करके हत्या निंदनीय है कुछ देर में जयपुर पहुंच रहा हूं। राजस्थान सरकार और पुलिस प्रशासन को चेतावनी देता हूं कि जल्द से जल्द इस घटना पर त्वरित कार्रवाई करे, अन्यथा होने वाले प्रतिकूल परिणामों के लिए सरकार और प्रशाशन स्वयं जिम्मेदार होगा।

 

06:16 PM, 05-Dec-2023

राज्यवर्धन सिंह राठौर ने एक्स कर लिखा- श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के समाचार से स्तब्ध हूं। आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। सम्मानीय सामाजिक जनों को यह विश्वास दिलवाता हूं कि भाजपा सरकार के शपथ लेते ही राजस्थान को अपराधमुक्त करना हमारी सबसे प्रथम प्राथमिकताओं में है। आप सभी से अपील है कि इस कठिन घड़ी में शांति और धैर्य बनाए रखें। अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा। मैं लगातार पुलिस से संपर्क में हूं। ईश्वर से गोगामेड़ी जी की आत्मा को शांति प्रदान करने एवं परिजनों और उनके समर्थकों- शुभचिंतकों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना है।

 

06:15 PM, 05-Dec-2023

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने सुखदेव सिंह की हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए प्रशासन का फेलियर बताया। उन्होंने कहा- सुखदेव सिंह की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण है। वह लंबे समय से सुरक्षा की मांग कर रहे थे, पर उसकी अनदेखी की गई जिसके चलते यह घटना हुई। सीपी जोशी ने कहा कि मेरी पुलिस से निरंतर बात चल रही है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

06:05 PM, 05-Dec-2023

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट कर लिखा- श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के समाचार से स्तब्ध हूं। इस संदर्भ में पुलिस कमिश्नर से जानकारी ली है और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए कहा है। सामाजिक जनों को शांति और धैर्य रखना होगा। भाजपा सरकार के शपथ लेते ही राज्य को अपराधमुक्त करना हमारी अग्रणी प्राथमिकताओं में है। गोगामेड़ी जी की आत्मा को प्रभु शांति प्रदान करें। परिजनों और समर्थकों- शुभचिंतकों को संबल प्राप्त हो।

 

05:58 PM, 05-Dec-2023

Sukhdev Singh Murder Live: सुखदेव के हत्यारों की तलाश में पुलिस, नेताओं की शांति बनाए रखने की अपील; पढ़ें बयान

राजस्थान में राजपूत समाज के बड़े नेता और श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीन बदमाशों ने घर में घुसकर गोगामेड़ी को गोली मारी। गंभीर हालत में उन्हें मेट्रो मास अस्पातल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बदमाशों के हमले में गार्ड अजीत सिंह गोली लगने से घायल हुआ है, उसका इलाज चल रहा है। हमले में एक हमलावर की भी मौत हुई है। पुलिस की टीम बदमाशों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।   





Source link

By attkley

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *