Nitin Gadkari-Vikas Thakre
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


कांग्रेस पार्टी ने शनिवार रात को लोकसभा चुनाव के लिए 45 उम्मीदवार की सूची जारी की। इसमें महाराष्ट्र की चार लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई। कांग्रेस ने मौजूदा विधायक विकास ठाकरे को केंद्रीय मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता नितिन गडकरी के खिलाफ नागपुर से मैदान में उतारा है।

विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी (एमवीए) में शामिल कांग्रेस अब तक महाराष्ट्र में 11 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। राज्य में लोकसभा की 48 सीटें हैं। कांग्रेस की चौथी सूची में नागपुर, रामटेक (एससी), भंडारा-गोंदिया और गढ़चिरौली-चिमूर सीटें शामिल हैं। इन सीटों पर 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होना है।

कांग्रेस ने रामटेक से रश्मी बर्वे, भंडारा-गोंदिया से प्रशांत पडोले और गढ़चिरौली-चिमूर से नामदेव किरसन का मैदान में उतारा है। बर्वे नागपुर जिला परिषद के अध्यक्ष हैं। पहले चर्चा थी कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नितिन राउत अपने बेटे कुणाल राउत के लिए रामटेक सीट से टिकट चाहते थे। लेकिन कांग्रेस ने रश्मी बर्वे को टिकट दिया है।



Source link

By attkley

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *