08:36 AM, 28-Mar-2024

‘देश को यदि ऊपर ले जाना है तो मजबूत सरकार चाहिए’

मतदाता ने कहा कि बेघरों को घर दिए गए, लॉ एंड ऑर्डर देखें, महिलाएं सुरक्षित हैं। कांग्रेस ने सत्तर वर्ष में बहुत कुछ दिया लेकिन जरूरी नहीं कि राजा के घर सुयोग्य व्यक्ति पैदा हो, यही वजह है कि विपक्ष की शून्यता है। खाली सहारनपुर की बात नहीं है देश को यदि ऊपर ले जाना है तो मजबूत सरकार चाहिए। मजबूत सरकार के लिए मजबूत प्रधानमंत्री की आवश्यकता है।

08:35 AM, 28-Mar-2024

‘मोदी सरकार ने काम किया है’

ढेर सारे मुद्दो के बीच बड़ा मुद्दा क्या है, चाहे वह राम मंदिर हो, सीएए हो, या विपक्ष का मुद्दा है वह आपके हिसाब से क्या है, जिस पर आप वोट देंगे। इस पर लोगों का कहना है कि सरकार ने कोई ऐसा मुद्दा ही नहीं छोड़ा, अनावश्यक रूप से मुद्दे बनाकर उछाले जाते हैं। मोदी सरकार ने काम किया है।

08:35 AM, 28-Mar-2024

‘सरकार ने महिलाओं को सुरक्षित माहौल दिया’

सहारनपुर का चुनाव किधर जाएगा इसे लेकर लोगों का कहना था कि सहारनपुर का चुनाव मौजूदा सरकार की तरफ है, इन्होंने काम किया है, सरकार ने महिलाओं को सुरक्षित माहौल दिया है।

08:31 AM, 28-Mar-2024

‘ऐसी कोई सरकार नहीं है, जो 100 फीसदी भ्रष्टाचार रोक दे’

एक मतदाता ने कहा कि ऐसी कोई सरकार नहीं है, जो 100 फीसदी भ्रष्टाचार रोक दे। उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारियों पर अभी कंट्रोल नहीं है। सिस्टमैटिक करप्शन है, इसे रोकने की जरूरत है। वहीं, चाय पर चर्चा में जुड़े लोगों ने सभी लोगों से मतदान करने की अपील की।

08:27 AM, 28-Mar-2024

एक मतदाता ने कहा कि जनसंख्या कानून पर काम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा मुद्दा है जनसंख्या का। 

08:26 AM, 28-Mar-2024

‘कांग्रेस ने भी देश को 70 में बहुत कुछ दिया’

एक मतदाता ने कहा कि कांग्रेस ने भी देश को 70 में बहुत कुछ दिया है। 

08:26 AM, 28-Mar-2024

‘सरकार में लॉ एंड ऑर्डर में बहुत सुधार हुआ’

एक मतदाता ने कहा कि सरकार में लॉ एंड ऑर्डर में बहुत सुधार हुआ है। अब पुलिस प्रशासन अलर्ट है। 

08:23 AM, 28-Mar-2024

‘डबल इंजन की सरकार में महिलाएं सुरक्षित’

डबल इंजन की सरकार में महिलाएं सुरक्षित हैं, यह आज तक किसी सरकार में नहीं है, महिलाएं और बेटियां भय के माहौल में नहीं जी रही हैं।

08:23 AM, 28-Mar-2024

‘भाजपा सरकार ने काम किया’

एक मतदाता ने कहा कि भाजपा सरकार ने काम किया है। जो काम 70 साल में नहीं हुआ, वो इस सरकार ने 10 साल में कर दिखाया। 

08:22 AM, 28-Mar-2024

‘गरीब लोगों के लिए राशन मिल रहा है’

वहीं, एक मतदाता ने कहा कि कोरोना काल में वैक्सीन अमृत बनकर मिली थी। भाजपा सरकार ने लोगों को आवास मिले। गरीब लोगों के लिए राशन मिल रहा है। क्षेत्र के विकास हुआ है। 



Source link

By attkley

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *