आक्रोशित भीड़ पर नियंत्रण करती पुलिस।
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार


किसी स्कूल में ऐसा हो सकता है? आप कल्पना नहीं कर सकते, जो पटना के टिनी टॉट एकेडमी में हुआ। गुरुवार को स्कूल से घर नहीं लौटे चार साल के आयुष की खोजबीन के दौरान शनिवार को स्कूल के क्लासरूम में एक गटर का ढक्कन जगह से हिला हुआ नजर आया। ऐसा लगा, जैसे ताजा ही खिसकाया गया है। इसे जब खोला गया तो आयुष की लाश मिली। उसे जिंदा उसमें डाला गया या मरने के बाद या मारकर- अभी पुलिस सवाल-जवाब से इसे पक्का कर रही है। इस केस में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दिनभर के हंगामे के बाद पूछताछ में सामने आया कि स्कूल की महिला प्रिंसिपल वीणा झा और उसका बेटा धनराज झा इस कांड के मुख्य अभियुक्त हैं। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्कूल के सीसीटीवी रिकॉर्ड में छेड़छाड़ के बाद शक गहराया तो पुलिस पूछताछ के जरिए इन दो नामों पर आकर टिक गई।



Source link

By attkley

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *