सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : वीडियो ग्रैब

गुजरात के राजकोट में TRP गेम जोन में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। घटना की जानकारी होते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिशें शुरू की। मिली जानकारी के मुताबिक, इस अग्निकांड में बच्चों सहित कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। राजकोट नगर निगम आयुक्त आनंद पटेल ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर गर्मी की छुट्टियों के कारण बड़ी संख्या में मौके पर मौजूद थे। मृतकों और घायलों की सही संख्या बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही पता चलेगा। वहीं, सीएम भूपेंद्र पटेल ने भी इस हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने नगर निगम और प्रशासन को तत्काल बचाव और राहत कार्य के निर्देश दिए हैं। 

 

इस बारे में मुख्य अग्निशमन अधिकारी आई.वी. खेर ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। अभी तक किसी के लापता होने की कोई सूचना नहीं है। संरचना ढहने और हवा ज्यादा होने के कारण आग बुझाने में तकलीफ हो रही है।

सीएम पटेल ने दिए निर्देश

इस घटना पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि’राजकोट में गेम जोन में आग लगने की घटना में नगर निगम और प्रशासन को तत्काल बचाव और राहत कार्य के निर्देश दिए गए हैं। घायलों के तत्काल इलाज की व्यवस्था को प्राथमिकता देने का भी निर्देश दिया गया है।







Source link

By attkley

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *