07:34 PM, 01-Jun-2024

इंडिया-टुडे एक्सिस माय इंडिया

  • भाजपा: 16-19
  • कांग्रेस: 5-7
  • अन्य: 1-2

07:22 PM, 01-Jun-2024

इंडिया टीवी सर्वे

  • भाजपा- 21-23  
  • कांग्रेस- 2-4 

07:16 PM, 01-Jun-2024

भाजपा 18 और कांग्रेस 7

टाइम्स नाऊ ने अपने सर्वे में राजस्थान की 25 में से 18 सीटों पर भाजपा की जीत का अनुमान लगाया है। कांग्रेस के खाते में सात सीटें जाती दिखाई दे रही हैं।   

टाइम्स नाऊ का एग्जिट पोल

  • भाजपा- 18
  • कांग्रेस- 7

06:59 PM, 01-Jun-2024

यहां देखें अब तक के आंकड़े

06:45 PM, 01-Jun-2024

Rajasthan Election Exit Poll Results 2024: कुछ देर में आएंगे एग्जिट पोल के आंकड़े 

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एग्जिट पोल के आंकड़े आना शुरू हो गए हैं। अब कुछ देर में राजस्थान की 25 सीटों को लेकर भी एग्जिट पोल के आंकडे सामने आएंगे। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि प्रदेश में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल रही हैं।

06:25 PM, 01-Jun-2024

Rajasthan Election Exit Poll Results 2024: शाम 6:30 के बाद आएंगे सर्वे के आंकड़े

एग्जिट पोल के आंकड़े शाम 6:30 के बजे के बाद आएंगे। इस दौरान न्यूज 24-चाणक्य, टाइम्स नाउ-ईटीजी, एबीपी-सी वोटर, पोलस्ट्रेट और इंडिया टीवी-सीएनएक्स जैसी एजेंसियां अपने-अपने आंकड़े जारी करेंगी। इसमें बताया जाएगा कि देश ओर राज्य में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल रही हैं।

06:06 PM, 01-Jun-2024

Rajasthan Election Exit Poll Results 2024: यह एजेंसियां कर रही हैं एग्जिट पोल

  • न्यूज 24-चाणक्य
  • टाइम्स नाउ-ईटीजी
  • एबीपी-सी वोटर
  • पोलस्ट्रेट
  • इंडिया टीवी-सीएनएक्स

05:56 PM, 01-Jun-2024

Rajasthan Election Exit Poll Results 2024: ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल में क्या होता है अंतर? 

ओपिनियन पोल: एजेंसियां ओपिनियन पोल चुनाव से पहले कराती हैं और इसमें सभी लोगों को शामिल किया जाता है। भले ही वो मतदाता है या नहीं। ओपिनियन पोल के नतीजे के लिए चुनावी दृष्टि से अलग-अलग क्षेत्रों के अहम मुद्दों पर जनता की नब्ज को टटोलने की कोशिश की जाती है। इसके तहत हर क्षेत्र में यह जानने का प्रयास किया जाता है कि सरकार के प्रति जनता की नाराजगी है या फिर उसके काम से संतुष्ट है। 

एग्जिट पोल: एग्जिट पोल वोटिंग के तुरंत बाद कराया जाता है, जिसमें केवल मतदाताओं को ही शामिल किया जाता है। एग्जिट पोल में वही लोग शामिल होते हैं, जो मतदान कर बाहर निकलते हैं। एग्जिट पोल निर्णायक दौर में होता है। इससे पता चलता है कि लोगों ने किस पार्टी पर भरोसा जताया है। एग्जिट पोल का प्रसारण मतदान के पूरी तरह से खत्म होने के बाद ही किया जाता है। 1 जून को सातवें दौर का मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल दिखाए जाएंगे।

05:37 PM, 01-Jun-2024

Rajasthan Election Exit Poll Results 2024: कांग्रेस-भाजपा के अपने-अपने दावे

पिछले दो चुनाव में बुरी तरह पिछड़ी कांग्रेस को लोकसभा चुनाव 2024 में बड़ी उम्मीदें हैं। कांग्रेस के कई नेताओं का दावा है कि राजस्थान में इस बार अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा। कांग्रेस 10 से 12 सीटें जीतने का दावा कर रही है। वहीं, भाजपा एक बार फिर सभी 25 सीटें जीतकर क्लीन स्वीप की बात कह रही है। इधर, कांग्रेस ने आज दावा किया कि इंडि गठबंधन देशभर में 295 सीटें जीतेगा। साथ ही कांग्रेस ने एक घोषणा यह भी की है कि अब उनके नेता एग्जिट पोल की डिबेट में भी शामिल होंगे। हालांकि, जनता ने किसे सत्ता का चाबी दी है यह 4 जून को आने वाले नतीजे ही बताएंगे। 

05:17 PM, 01-Jun-2024

जानिए, क्या होता है एग्जिट पोल?

एग्जिट पोल एक तरह का चुनावी सर्वे होता है। मतदान वाले दिन जब मतदाता वोट देकर पोलिंग बूथ से बाहर निकलता है तो वहां अलग-अलग सर्वे एजेंसी और न्यूज चैनल के लोग मौजूद होते हैं। वह मतदाता से वोटिंग को लेकर सवाल पूछते हैं। इसमें उनसे पूछा जाता है कि उन्होंने किसको वोट दिया है? इस तरह से हर अलग-अलग पोलिंग बूथ पर वोटर्स से सवाल पूछा जाता है। मतदान खत्म होने तक ऐसे सवालों के बड़ी संख्या में आंकड़े एकत्र हो जाते हैं। इन आंकड़ों को जुटाकर और उनके उत्तर के हिसाब से अंदाजा लगाया जाता है कि पब्लिक का मूड किस ओर है? मैथमेटिकल मॉडल के आधार पर ये निकाला जाता है कि कौन सी पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं? इसका प्रसारण मतदान खत्म होने के बाद ही किया जाता है।



Source link

By attkley

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *