राजद सांसद मनोज झा।
– फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार


राष्ट्रीय जनता दल के कार्यालय में बिहार में महागठबंधन के नेताओं ने संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस किया। सभी नेताओं ने बिहार में 25 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया। इसके बाद राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने बड़ी धमकी दी है। उन्होंने कहा कि हर चरण की मतगणना के बाद सारे प्रत्याशी को संतुष्ट नहीं कर पाये तब तक दूसरे चरण की गिनती शुरू नहीं होनी चाहिए। अगर इस बार भी 2020 की तरह पोस्टल बैलेट का तमाशा देखा गया तो इस बार कड़ा प्रतिकार होगा। कई प्रत्याशियों को 17C फॉर्म नहीं दिए गए हैं। मतगणना शुरू होने से पहले स्ट्रॉंग रूम से काउंटिंग टेबल तक की वीडियो रिकॉर्डिंग करने की अनुमति दी जाए या एक-एक EVM की गिनती की पूरी जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि इस बार किसी भी तरह की धोखाधड़ी की कोशिश चुनाव आयोग द्वारा की गई तो जनता के पास सबसे बड़ा फ़ोन होगा। मनोज झा ने कहा कि नीतीश कुमार अभी अधिकारियों के विवेक से निर्णय ले रहे हैं। जब वे खुद से फैसला लेंगे तो वह फैसला अलग होगा।

25 से ज्यादा सीट हमलोग जीतने जा रहे हैं

मनोज झा ने कहा कि हमारे महागठबंधन के नेता कल दिल्ली और आज चुनाव आयोग के पास गए थे। ये सारी बातें लिखित में चुनाव आयोग को दी गई हैं और मौखिक रूप से भी जानकारी दी जा रही है। मनोज झा ने कहा कि इस बार एग्जिट पोल्स के झांसे में बिहार की जनता फंसने वाले नहीं हैं। हमने जनता का सर्वे देखा है। तेजस्वी यादव का बिहार में कैंपेन दिखा है। एक तरफ नौकरी, गैस-सिलेंडर पांच रुपये में, महिलाओं को पांच सौ रुपये वहीं दूसरी तरफ मंगलसूत्र, मटन, मछली, भैंस खोल लेगा जैसे मुद्दे थे। तेजस्वी यादव के नेतृत्व ने पूरे महागठबंधन के कैंपेन के आधार पर 25 से ज्यादा सीट हम जीतने जा रहे हैं। यह बात आपको कल पता चल रहा है।

एग्जिट पोल से करोड़ों की कमाई कर चुके हैं

मनोज झा ने कहा कि एग्जिट पोल्स के बहाने जिनको पैसे कमाने थे, वह कमा ले। नेताओं ने एग्जिट पोल को “खर्च का तमाशा” बताया और आरोप लगाया कि कुछ लोग एग्जिट पोल से करोड़ों की कमाई कर चुके हैं। मनोज झा ने सभी DM, RO, ARO से अपील की कि कोई गड़बड़ी न करें, वरना स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाएगी। वहीं सीपीआई सचिव रमेश नरेश पांडेय ने कहा कि इस बार महागठबंधन कम से कम तीस सीटें जीतने जा रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि एग्जिट पोल, एग्जिट पोल नहीं हैं। महागठबंधन ने पोस्टल बैलेट के दंश को झेला है। वहीं शक्ति यादव ने कहा कि इस बार का परिणाम चौकाने वाला होगा और उन्होंने जनता को चौकाने वाला ही परिणाम देखने का वादा किया।

 



Source link

By attkley

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *