10:31 AM, 04-Jun-2024

Bihar Lok Sabha Election Result : किशनगंज और कटिहार से जदयू प्रत्याशी आगे

भागलुपर में पांचवे राउंट में जदयू प्रत्याशी अजय मंडल 2081 वोट से आगे चल रहे हैं। अजय मंडल को 8541 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी 6469 वोट मिले हैं। मधुबनी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। बक्सर से मिथिलेश तिवारी आगे चल रहे हैं। वहीं झंझारपुर से रामप्रीत, नालंदा से जदयू के कौशलेंद्र कुमार, किशनगंज से जदयू के मुजाहिज आलम, कटिहार से जदयू प्रत्याशी दुलाल चंद्र गोस्वामी, पूर्णिया से जदयू प्रत्याशी संतोष कुशवाहा, मधेपुरा से जदयू प्रत्याशी दिनेश चंद्र यादव, वैशाली से लोजपा (राम) वीणा देवी, सारण से राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य आगे चल रही हैं। 

 

10:08 AM, 04-Jun-2024

Bihar Election Result : काराकाट से माले प्रत्याशी चल रहे आगे

सबसे चर्चित काराकाट लोकसभा सीट से माले प्रत्याशी राजाराम सिंह आगे सिंह 844 वोट से आगे चल रहे हैं। यहां पर निर्दलीय पवन सिंह को 17377, राजाराम सिंह (माले) को 18221, उपेंद्र कुशवाहा को 13547 वोट मिले हैं। वहीं मुंगेर लोकसभा में ललन सिंह 17000 वोट से आगे चल रहे हैं। समस्तीपुर से शांभवी चौधरी आगे चल रही है। बेगूसराय से गिरिराज सिंह पीछे चल रहे हैं। यहां से महागठबंधन के प्रत्याशी अवधेश राय आगे चल रहे हैं। वहीं मीसा भारती रामकृपाल यादव से 6022 मतों से आगे चल रही हैं।

09:49 AM, 04-Jun-2024

Bihar Election Result : उजियारपुर और पाटलिपुत्र सीट पर भाजपा पीछे

उजियारपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी पीछे चल रहे हैं। यहां पर नित्यानंद राय को अब तक की गिनती में 35721 और राजद प्रत्याशी आलोक कुमार मेहता को 39116 वोट मिले हैं। वहीं पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर यादव बहुल मनेर विधानसभा सीट पर उम्मीद के अनुसार मीसा भारती भारी मतों से आगे हैं। मनेर विधानसभा के पहले राउंड में मीसा भारती को 5080 वोट मिले हैं, जबकि रामकृपाल यादव यहां 1460 वोट पर ही अटक गए। नवादा में भाजपा प्रत्याशी विवेक ठाकुर 7245 वोट आगे चल रहे हैं। वहीं मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजभूषण चौधरी को 22980 और कांग्रेस प्रत्याशी अजय निषाद को 7621 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी 15359 वोट से आगे चल रहे। वहीं अररिया से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह और जमुई से लोजपा (रा.) अरुण भारती आगे चल रहे हैं। 

09:37 AM, 04-Jun-2024

मीसा भारती और शांभवी चौधरी आगे चल रहीं 

आरा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह आगे चल रहे हैं। पटना साहिब सीट से भाजपा प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद आगे हो चुके हैं। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इस बार जीत पक्की है। वहीं पाटलिपुत्र सीट से राजद प्रत्याशी मीसा भारती आगे चल रही हैं। समस्तीपुर से लोजपा (रा.) प्रत्याशी शांभवी चौधरी आगे चल रही हैं। महाराजगंज में बैलेट पेपर की गिनती में भाजपा के जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को 4374 जबकि कांग्रेस के आकाश प्रसाद सिंह को 3905 वोट मिले हैं। जदयू प्रत्याशी विजयलक्ष्मी कुशवाहा 200 वोट से आगे चल रही हैं। मुंगेर में पहले राउंड की गिनती में जदयू प्रत्याशी राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह आठ हजार वोट से आगे चल रहे हैं। मधुबनी लोकसभा से भाजपा के अशोक यादव 11000  वोटो से आगे चल रहे हैं। 

09:32 AM, 04-Jun-2024

चिराग और मांझी आगे चल रहे हैं

अब तक 40 में से 38 सीटों का रुझान आ चुका है। एनडीए प्रत्याशी 29 सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं महागठबंधन प्रत्याशी नौ सीटों पर आगे चल रहे। हाजीपुर लोकसभा सीट से दो हजार वोट से चिराग पासवान आगे चल रहे हैं। वहीं पश्चिम चंपारण सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय जायसवाल 11500 वोट से आगे चल रहे हैं। गया में एनडीए प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी 15761 मतों से आगे चल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को 38093 वोट मिले हैं। वहीं राजद प्रत्याशी पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत को 28095 वोट मिले हैं।

09:16 AM, 04-Jun-2024

उजियारपुर और बेगूसराय सीट से भाजपा प्रत्याशी पीछे चल रहे

उजियारपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय 1313 वोट से पीछे चल रहे हैं। राजद प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। वहीं बेगूसराय सीट से गिरिराज सिंह पीछे हो गए हैं। अवधेश कुमार राय इस सीट से अगे चल रहे हैं। वहीं बांका सीट से गिरधारी यादव आगे चल रहे। राजद प्रत्याशी को 7619 वोट, जदयू प्रत्याशी 6338 वोट मिल रहे हैं। 

09:10 AM, 04-Jun-2024

दरभंगा से गोपाल जी ठाकुर, गोपालगंज से आलोक सुमन आगे

दरभंगा बाजार समिति मतगणना केंद्र स्थित मतगणना केंद्र पर मतगणना जारी है। अब तक भाजपा के गोपाल जी ठाकुर 4086 मत मिले है तो राजद के ललित कुमार यादव 2398 मत मिले हैं। बता दे की पोस्टल मतों की गिनती में 1688 मतों से भाजपा के गोपाल जी ठाकुर आगे चल रहै है। वहीं भाजपा के गोपाल जी ठाकुर आज मतगणना केंद्र आने से पहले दरभंगा के प्रसिद्ध श्यामा माई मन्दिर जाकर पूजा अर्चना करके माता से आशीर्वाद लिया। वहीं गोपालगंज में पोस्टल बैलेट की गिनती जारी है। यहां जदयू प्रत्याशी और निवर्तमान सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन आगे चल रहे। 

08:59 AM, 04-Jun-2024


पप्पू यादव के करीबी राजेश यादव को पुलिस ने नजरबंद कर दिया।
– फोटो : अमर उजाला

पप्पू यादव के करीबी राजेश यादव को पुलिस ने किया नजरबंद

पूर्णिया लोक सभा से वोट की गिनती शुरू हो गई। इस सीट से निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव आगे चल रहे हैं।  प्रशासन द्वारा अनहोनी की घटना न हो। इसको देखते हुए पूर्णिया लोक सभा सेपप्पू यादव के समर्थक और करीबी राजेश कुमार यादव को घर पर पहुंचकर नजर बंद कर लिया है। इसकी जानकारी खुद निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव के समर्थक राजेश कुमार ने फेसबुक और सोशल मीडिया के जरिए दिया है। सोशल मीडिया के अनुसार राजेश यादव ने कहा कि पूर्णिया प्रशासन का मनमानी मेरे आवास पर दर्जनों पुलिस पहुंचे और हमें घर में किया नजरबंद मतगणना केंद्र पर जाने से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा प्रशासन द्वारा नजर बंद करना लोकतंत्र की हत्या है।

08:54 AM, 04-Jun-2024

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी 7889 मतों से आगे चल रहे

पहला रुझान में एनडीए प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी 7889 मतों से आगे चल रहे। एनडीए प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को पहले राउंड में 21867 मत प्राप्त हुए। वहीं राजद प्रत्याशी कुमार सर्वजीत  को 13928 मत प्राप्त हुए। नोटा पर 680 मत प्राप्त हुए।

 

08:40 AM, 04-Jun-2024

40 में से 38 सीटों पर आया रुझान, पप्पू यादव पूर्णिया से आगे चल रहे

बिहार की 38 सीटों पर रुझान आ चुका है। 31 सीटों पर एनडीए के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। वहीं 7 सीट पर महागठबंधन के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। काराकाट सीट से उपेंद्र कुशवाहा, पटना साहिब से भाजपा प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद, पाटलिपुत्र सीट से मीसा भारती, पूर्णिया सीट से निर्दलीय पप्पू यादव, बेगूसराय में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गिरिराज सिंह, सारण सीट से राजीव प्रताप रुडी आगे चल रहे हैं। 



Source link

By attkley

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *