Lok Sabha: क्या इस बार लोकसभा में अध्यक्ष के साथ साथ उपाध्यक्ष भी नजर आएंगे? ऐसे संकेत मिल रहे हैं एनडीए ने विपक्षी गठबंधन की मांग से इनकार नहीं किया है।  


लोकसभा की कार्यवाही (फाइल)
– फोटो : संसद टीवी यू-वीडियो ग्रैब

विस्तार


क्या लोकसभा अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष की भी नियुक्ति हो सकती है? जल्द ही इस प्रश्न का उत्तर मिल सकता है। दरअसल, सूत्रों के हवाले से खबर है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) लोकसभा उपाध्यक्ष पर विचार करने के लिए तैयार है। 

एनडीए ने विपक्षी गठबंधन की मांग से इनकार नहीं किया- सूत्र 

सूत्रों का कहना है कि एनडीए ने लोकसभा उपाध्यक्ष को लेकर विपक्षी गठबंधन की मांग से इनकार नहीं किया है। सत्तारूढ़ गठबंधन ने इस बात की आलोचना की है कि विपक्षी गठबंधन अपने उम्मीदवार को ही यह पद सौंपने पर जोर दे रहा है। एनडीए से जुड़े सूत्रों के अनुसार उपाध्यक्ष पद के लिए पहले से तय किए गए उम्मीदवार पर विचार नहीं किया जाएगा।  



Source link

By attkley

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *