Delhi NCR Rain: भीषण गर्मी से परेशान दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए पहली बारिश ने खुशी तो दी, लेकिन शुक्रवार की सुबह जब दिल्लीवालों की नींद खुली तो सड़कों पर जलसैलाब दिखा. दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश की वजह से सड़कों पर घुटनों तक पानी आ गया है. गाड़ियां डूब जा रही हैं. कुछ जगहों पर अब ट्रैफिक की समस्या देखी जा रही है. सुबह से ही कई जगहों पर जाम दिख रहा है. दिल्ली-एनसीआर की सड़कें पहली बारिश में ही तालाब जैसे बन गई. सड़कों से लेकर मेट्रो स्टेशन तक पानी भर चुका है. हालात इस कदर बिगड़ गए हैं कि लोगों का एक जगह से दूसरी जगह पर जाना मुहाल हो गया है.
बारिश में बेहाल दिल्ली
सड़कों पर कई-कई फुट तक पानी भरा हुआ है, जिसकी वजह से क्या कार, क्या रिक्शा और क्या बाइक, हर किसी को पानी में घुसकर ही सड़क पार करनी पड़ रही है. सड़कों पर लंबा जाम लग गया है. बारिश से मौत हो गई है. मूसलाधार बारिश की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हो गया है..इस हादसे में अब तक 6 लोगों के घायल होने की खबर है.
10 वीडियो में देखें दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने कैसे कहर बरपाया है;-
1-
#WATCH हरियाणा: लगातार भारी बारिश के बाद गुरुग्राम के विभिन्न हिस्सों में भीषण जलभराव हुआ। वीडियो उद्योग विहार इलाके के आसपास से है। pic.twitter.com/vbec438CSV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 28, 2024
2-
#WATCH दिल्ली: लगातार भारी बारिश के बाद लोधी एस्टेट इलाके में भयंकर जलभराव हुई। इलाका पूरी तरह जलमग्न है और वाहनों की आवाजाही संभव नहीं है।
वीडियो सपा सांसद राम गोपाल यादव के आवास के बाहर से है। इस इलाके में अन्य केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों के आवास भी मौजूद हैं। pic.twitter.com/fSJYgZanAo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 28, 2024
3-
#WATCH दिल्ली: भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में जलभराव देखने को मिला।
(वीडियो मिंटो रोड से है।) pic.twitter.com/jALhcUoGrS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 28, 2024
4-
#WATCH दिल्ली: भारी बारिश के कारण दिल्ली-NCR के कई हिस्सों में जलभराव देखने को मिला।
(वीडियो नोएडा सेक्टर 95 से है।) pic.twitter.com/qLEToSRfiI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 28, 2024
5-
#WATCH दिल्ली: भाजपा पार्षद रविंदर सिंह नेगी ने दिल्ली सरकार के खिलाफ सांकेतिक विरोध के तौर पर भीषण जलभराव के बीच नाव चलाई। वीडियो NH9 इलाके से है।
उन्होंने कहा, “…सभी PWD नाले ओवरफ्लो हो रहे हैं। उन्होंने मानसून से पहले इनकी सफाई नहीं करवाई। इससे जलभराव हो गया है… विनोद नगर… pic.twitter.com/FMpY41DkHg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 28, 2024
6-
#WATCH दिल्ली में रातभर हुई लगातार भारी बारिश के बाद कर्तव्य पथ के आसपास जलभराव। pic.twitter.com/MWOVvJfHVX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 28, 2024
7-
#WATCH दिल्ली और आसपास के इलाके में भारी बारिश के कारण दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर छत गिर गई। हादसे में 6 लोग घायल हो गए। pic.twitter.com/hTtQNPGZpG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 28, 2024
8-
#WATCH दिल्ली: भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्से जलमग्न हो गए। ड्रोन वीडियो AIIMS के पास से ली गई है। pic.twitter.com/IK85RcvLBX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 28, 2024
9-
#WATCH नोएडा, उत्तर प्रदेश: भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव हुआ। वीडियो नोएडा सेक्टर 62 से है। pic.twitter.com/Yr4h8VsQ6P
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 28, 2024
10-
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के कारण दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 पर यातायात प्रभावित हुआ। pic.twitter.com/DZQgAeKkx3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 28, 2024