08:56 PM, 31-Jul-2022

CWG 2022 Live: हॉकी में भारत का मुकाबला घाना से जारी

भारतीय पुरुष टीम अपने मैच में घाना से खेल रही है। उसने अभी तक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया फिलहाल 3-0 से आगे है।

08:43 PM, 31-Jul-2022

CWG 2022 Live: जोशना चिनप्पा ने जीत दर्ज की

भारत की अनुभवी स्कैश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा ने महिला एकल के सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। उन्होंने न्यूजीलैंड की कैटलिन वाट्स को 3-1 से क्वार्टरफाइनल में हराया। 18 बार की राष्ट्रीय चैंपियन चिनप्पा ने 11-8, 9-11, 11-4, 11-6 से मैच को अपने नाम कर लिया। अब उनका मुकाबला अंतिम-8 में कनाडा की हॉली नॉटन से होगा। नॉटन ने मलयेशिया की आइफा अजमन को 3-0 से हराया।

08:12 PM, 31-Jul-2022

CWG 2022 Live: पोपी हजारिका सातवें स्थान पर रहीं

पोपी हजारिका ने अपने तीसरे प्रयास में 107 किलोग्राम भार उठाने का प्रयास किया, लेकिन वो सफल नहीं हो पाईं। अब उनसे पदक की उम्मीद खत्म हो चुकी है। वह 183 किलो स्कोर के साथ सातवें स्थान पर रहीं।

07:59 PM, 31-Jul-2022

CWG 2022 Live: पोपी हजारिका ने दूसरे प्रयास में 120 किलोग्राम भार उठाया

पोपी हजारिका क्लीन एंड जर्क में अपने पहले प्रयास में 102 किग्रा भार नहीं उठा पाई थीं, लेकिन दूसरे प्रयास में वो ऐसा करने में सफल रहीं। 

07:57 PM, 31-Jul-2022

CWG 2022 Live: पोपी हजारिका क्लीन एंड जर्क में पहले प्रयास में फेल

भारत की पोपी हजारिका क्लीन एंज जर्क में अपने पहले प्रयास में 102 किलोग्राम भार नहीं उठा पाईं। अब उनके पदक जीतने की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी है। 

07:43 PM, 31-Jul-2022

CWG 2022 Live: स्कॉश में जोशना चिनप्पा जीतीं

स्कॉश में जोशना चिनप्पा ने महिला एकल में न्यूजीलैंड की कैटलिन वाट्स को 11-8, 9-11, 11-4, 11-6 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। 

07:33 PM, 31-Jul-2022

CWG 2022 Live: पोपी स्नैच राउंड में सातवें नंबर पर

पोपी स्नैच राउंड के बाद सातवें नंबर पर रही हैं और अब उनके पदक जीतने की उम्मीद कम हो गई है। वो अपने दूसरे और तीसरे प्रयास में असफल रही हैं। इसी वजह से वो पिछड़ गई हैं। स्नैच राउंड में पहले नंबर पर रहने वाली नाइजीरिया की वेटलिफ्टर से वो नौ किलोग्राम पीछे हैं।

07:19 PM, 31-Jul-2022

CWG 2022 Live: पोपी हजारिका तीसरे प्रयास में भी फेल

पोपी हजारिका अपने तीसरे प्रयास में 86 किलोग्राम भार नहीं उठा पाईं। दूसरे प्रयास में 84 किलोग्राम उठाने में असफल रही थीं, लेकिन तीसरे प्रयास में उन्होंने 86 किलोग्राम भार उठाने का फैसला किया। वो इसमें भी असफल रहीं। स्नैच राउंड में उनका स्कोर 81 किलोग्राम है। 

07:13 PM, 31-Jul-2022

CWG 2022 Live: पॉपी हजारिका ने दूसरे प्रयास में असफल

पॉपी हजारिका अपने दूसरे प्रयास में 84 किलोग्राम वजन नहीं उठा पाईं। 

07:07 PM, 31-Jul-2022

CWG 2022 Live: पॉपी हजारिका ने पहले प्रयास में 81 किलोग्राम वजन उठाया

पॉपी हजारिका ने स्नैच में अपने पहले प्रयास में 81 किलोग्राम वजन उठाया है। 

06:55 PM, 31-Jul-2022

CWG 2022 Live: वेटलिफ्टिंग में पॉपी हजारिका का मुकाबला शुरू

वेटलिफ्टिंग में महिलाओं के 59 किलोग्राम वर्ग में पॉपी हजारिका का मुकाबला शुरू हो चुका है। उन्होंने स्नैच में अपने पहले प्रयास में 81 किलोग्राम भार उठाने का फैसला किया है। 

06:44 PM, 31-Jul-2022

CWG 2022 Live: क्रिकेट में भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को हराया

क्रिकेट में भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने पदक जीतने की उम्मीद कायम रखी है। अब भारत का अगला मुकाबला बारबाडोज के खिलाफ है। पाकिस्तान ने भारत के सामने 100 रन का लक्ष्य रखा था और टीम इंडिया ने दो विकेट खोकर इसे हासिल कर लिया। स्मृति मंधाना ने 63 रन की पारी खेली।

06:26 PM, 31-Jul-2022

CWG 2022 Live: वेटलिफ्टिंग में अब पॉपी हजारिका से पदक की उम्मीद

वेटलिफ्टिंग में भारत को आज छठा पदक मिल सकता है। महिलाओं के 59 किलोग्राम वर्ग में पॉपी हजारिका देश को पदक दिला सकती हैं। उनका मुकाबला शाम 6.30 बजे शुरू होगा। 

06:21 PM, 31-Jul-2022

CWG 2022 Live: लॉन एंड बोल्स में भारत ने इंग्लैंड को हराया

लॉन एंड बोल्स में भारत ने इंग्लैंड को 18-15 से हरा दिया है। 

05:48 PM, 31-Jul-2022

CWG 2022 Live: क्रिकेट में भारतीय महिला टीम के सामने 100 रन का लक्ष्य

पाकिस्तान की महिला टीम ने भारतीय महिला टीम के सामने 100 रन का लक्ष्य रखा है। बारिश के कारण यह मैच 18 ओवर का हो चुका है। अब टीम इंडिया को यह मैच जीतने के लिए 108 गेंदों में 100 रन की जरूरत है। 



Source link

By attkley

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *