07:04 PM, 04-Aug-2022
CWG 2022 Live: हॉकी में भारतीय टीम के पास 2-0 की बढ़त
हॉकी में भारतीय पुरुष टीम ने वेल्स पर 2-0 की बढ़त बना ली है। भारत के लिए दोनों गोल हरमनप्रीत सिंह ने किए हैं। दोनों गोल पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए आए हैं।
07:01 PM, 04-Aug-2022
CWG 2022 Live: स्क्वैश में जोशना चिनप्पा और हरिंदर पाल की जोड़ी हारी
स्क्वैश में जोशना चिनप्पा और हरिंदर पाल सिंह की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया की डोना लॉबन और कैमरून पिली की जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 8-11, 9-11 से हराया।
06:58 PM, 04-Aug-2022
CWG 2022 Live: सुनैना-अनहत की जोड़ी प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंची
स्क्वैश में सुनैना और अनहत की जोड़ी प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है। भारतीय जोड़ी ने येहिनी कुरुपू और चनिथमा सिनैली की जोड़ी को 11-9, 11-4 से हराया।
06:31 PM, 04-Aug-2022
CWG 2022 Live: बॉक्सिंग में जैस्मिन ने भी पदक पक्का किया
बॉक्सिंग के 57-60 किलोग्राम भारवर्ग में भारत की जैस्मिन ने भी सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इसके साथ ही उन्होंने भी पदक पक्का कर लिया है। जैस्मिन ने क्वार्टर फाइनल में मुकाबले में न्यूजीलैंड की टोरी ग्रांटन को 4-1 से हराया है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय मुक्केबाजों ने पांच पदक पक्के कर लिए हैं।
05:29 PM, 04-Aug-2022
CWG 2022 Live: लॉन बॉल में मृदुल बोरगोहेन हारे
लॉन बॉल में मृदुल बोरगोहेन को हार का सामना करना पड़ा है। जर्सी के रॉस डेविस ने उन्हें 13-21 के अंतर से हराया है।
05:11 PM, 04-Aug-2022
CWG 2022 Live: बैडमिंटन में अश्विनी पोनप्पा और सुमित रेड्डी की जोड़ी हारी
बैडमिंटन में अश्विनी पोनप्पा और सुमित रेड्डी की जोड़ी को हार का सामना करना है। इंग्लैंड के हेमिंग कलम और पुघ जेसिका की जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 21-18, 21-16 से मात दी।
04:56 PM, 04-Aug-2022
CWG 2022 Live: बॉक्सिंग में जीते अमित पंघाल
बॉक्सिंग में भारत के लिए अमित पंघाल ने एक पदक पक्का कर लिया है। वह सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। अमित ने स्कॉटलैंड के लेनन मूलिगन को 48kg-51kg (फ्लाई वेट) वर्ग के दूसरे क्वार्टरफाइनल में हरा दिया। अमित ने यह मैच 5-0 से अपने नाम किया।
04:36 PM, 04-Aug-2022
CWG 2022 Live: बैडमिंटन में किदांबी श्रीकांत जीते
बैडमिंटन में किदांबी श्रीकांत ने युगांडा के डैनियल वैनेगेलिया को हराकर प्री-क्वार्टरफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। श्रीकांत ने यह मुकाबला 21-9, 21-9 से जीत लिया।
04:29 PM, 04-Aug-2022
CWG 2022 Live: बैडमिंटन में अश्विनी पोनप्पा और सुमित रेड्डी का मुकाबला शुरू
बैडमिंटन में अश्विनी पोनप्पा और सुमित रेड्डी का मुकाबला शुरू हो चुका है। उनका सामना इंग्लैंड के हेमिंग कॉलम और पुघ जेसिका के साथ है।
04:13 PM, 04-Aug-2022
CWG 2022 Live: बैडमिंटन में किदांबी श्रीकांत का मुकाबला शुरू
बैडमिंटन में किदांबी श्रीकांत का मुकाबला शुरू हो चुका है। उनका सामना युगांडा के डैनियल वैनेगेलिया के साथ है।
04:09 PM, 04-Aug-2022
CWG 2022 Live: पैरा टेबल टेनिस में भारत के दो मुकाबले शुरू
पैरा टेबल टेनिस में बेबी सुहाना रवि और भाविना पटेल का मुकाबला शुरू हो चुका है। भाविना टोक्यो पैरालिंपिक में रजत पदक जीत चुकी हैं।
04:02 PM, 04-Aug-2022
CWG 2022 Live: हैमर थ्रो में मंजू बाला फाइनल में पहुंचीं
मंजू बाला ने हैमर थ्रो के फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने 59.68 मीटर का थ्रो किया और क्वालीफाइंग राउंड में 11वें स्थान पर रहीं। भारत की दूसरी एथलीट सरिता ने 57.48 मीटर का थ्रो किया और फाइनल के लिए क्वालीफाई करने से चूक गईं। वो 13वें स्थान पर रहीं, जबकि टॉप 12 एथलीट को फाइनल में जगह मिली।
03:31 PM, 04-Aug-2022
CWG 2022 Live: बैडमिंटन में पीवी सिंधु जीतीं
बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने मालदीव की खिलाड़ी के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज की है। सिंधु ने फतिमाह नब्बाह को सीधे सेटों में 21-4, 21-11 से हराया। इसके साथ ही उन्होंने प्री क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है।
03:20 PM, 04-Aug-2022
CWG 2022 Live: बैडमिंटन में सिंधु का सामना मालदीव की खिलाड़ी से
बैडमिंटन में भारत की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु का सामना मालदीव की फतिमाह नबहा से हो रहा है। सिंधु ने पहला सेट 21-4 के अंतर से जीत लिया है।
03:12 PM, 04-Aug-2022
CWG 2022 Live: हिमा दास 200 मीटर रेस के सेमीफाइनल में
हिमा दास ने 200 मीटर रेस के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने 23.42 सेकेंड के समय में अपनी रेस पूरी की और अपनी हीट में पहले स्थान पर रहीं।