Eid-ul-Fitr
– फोटो : iStock
विस्तार
मध्य-पूर्व एशिया और खाड़ी देशों में शुक्रवार को ईद मनाई जाएगी। सऊदी अरब, कुवैत, कतर और यूएई में गुरुवार को शव्वाल का चांद दिखाई दिया। इसके बाद सऊदी अरब के सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार यानी 21 अप्रैल को ईद अल-फित्र मनाए जाने की घोषणा की। यूएई और कतर ने भी घोषणा की कि शुक्रवार को ईद मनाई जाएगी।
BREAKING NEWS: The Crescent for the month of Shawwal 1444 was SEEN today in Tumair and Sudair subsequently tomorrow i.e Friday, 21st April 2023 is the day of Eid Al Fitr pic.twitter.com/qYLSoAtglG
— The Holy Mosques (@theholymosques) April 20, 2023
पवित्र रमजान महीने के खत्म होने के बाद इस्लामिक कैलेंडर के शव्वाल माह के पहले दिन ईद मनाई जाती है। दुनिया भर में इस्लाम धर्म को मानने वाले रमजान महीने में रोजा (उपवास) रखते हैं और पूरे महीने मशक्कत के साथ इबादत (पूजा) करते हैं। बता दें, इस्लामिक कैलेंडर के आधार पर महीना 29 या 30 दिनों का होता है। इस बार रमजान का महीना 29 दिन का होगा।
भारत में शनिवार को हो सकती है ईद
खाड़ी देशों में शुक्रवार को ईद का चांद दिखाई देने के बाद उम्मीद की जा रहा है कि भारत में 22 अप्रैल यानी शनिवार को ईद मनाई जा सकती है। हालांकि, यह शव्वाल का चांद दिखाई देने के बाद ही तय होगा। अगर शुक्रवार को भारत में शव्वाल का चांद दिखाई देता है तो शनिवार को देशभर में ईद मनाई जाएगी।
Moon sighted in