05:20 PM, 01-Aug-2022

CWG 2022 Live: जूडो में कांस्य पर सुचिका तरियाल की नजर

जूडो में महिलाओं में 57 किलोग्राम भारवर्ग में सुचिका तरियाल ने रेपचेज टाई जीत लिया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की डोना ब्रेटेनबाक को हरा दिया। अब वह कांस्य पदक के लिए भिड़ेंगी। इसके अलावा भारत की जुडोका सुशीला लिकमाबाम 48 किलोग्राम भारवर्ग में सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने मलावी की हैरियेट बोनफेस को 10-0 से हराया। वह भी पदक की दौड़ में बनी हुई हैं। भारत के एक और जुडोका विजय सिंह यादव पुरुष 60 किलोग्राम भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने विंसले गंगाया को प्री-क्वार्टर फाइनल में हरा दिया।

04:59 PM, 01-Aug-2022

CWG 2022 Live: अमित पंघाल क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

बॉक्सर अमित पंघाल 51 किलोग्राम भारवर्ग में क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने प्री क्वार्टर फाइनल में वनुआतु के नाम्री बेरी को 5-0 से हरा दिया। 

04:12 PM, 01-Aug-2022

CWG 2022 Live: अजय सिंह नहीं जीत सके पदक

अजय सिंह वेटलिफ्टिंग के 81 किग्रा भारवर्ग में पदक नहीं जीत पाए। स्नैच राउंड में 143 किग्रा भार उठाने के बाद क्लीन एंड जर्क में वह 176 किग्रा भार उठाने में सफल रहे। हालांकि, उनका यह प्रयास पदक के लिए काफी नहीं था। वह 319 किलो भार के साथ चौथे स्थान पर रहे।

04:05 PM, 01-Aug-2022

CWG 2022 Live: क्लीन एंड जर्क में अजय का पहला और दूसरा प्रयास सफल

वेटलिफ्टिंग के 81 किग्रा भार वर्ग में क्लीन एंड जर्क राउंड में अजय सिंह का पहला और दूसरा प्रयास सफल रहा है। उन्होंने पहले प्रयास में 172 और दूसरे 176 किग्रा भर उठा लिया है।

03:54 PM, 01-Aug-2022

CWG 2022 Live: लॉन बॉल में भारत का रजत पक्का

लॉन बॉल में भारत का रजत पक्का हो गया है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 16-13 से हराकर पदक पक्का किया है। भारत अब फाइनल में स्वर्ण पदक के लिए उतरेगा। महिला टीम में भारत की टीम में लवली चौबे, पिंकी, नयनमोनी सैकिया और रुपा रानी टिर्की शामिल हैं।

03:47 PM, 01-Aug-2022

CWG 2022 Live: क्लीन एंड जर्क में अजय का पहला प्रयास 172 किलोग्राम का

क्लीन एंड जर्क में अजय ने अपने पहले प्रयास में 172 किलोग्राम वजन उठाने का प्रयास किया है। 

03:09 PM, 01-Aug-2022

CWG 2022 Live: स्नैच राउंड के बाद अजय दूसरे स्थान पर

वेटलिफ्टिंग के 81 किग्रा भार वर्ग स्पर्धा में स्नैच राउंड के मुकाबले पूरे हो गए हैं। इंग्लैंड के क्रिस मरे 144 किग्रा के साथ फिलहाल पहले स्थान पर हैं। भारत के अजय सिंह और ऑस्ट्रेलिया के कायेल ब्रूस 143-143 किग्रा भार के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। कनाडा के निकोलस 140 किग्रा के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

03:04 PM, 01-Aug-2022

CWG 2022 Live: वेटलिफ्टिंग में अजय सिंह ने तीसरे प्रयास में 143 किलो उठाया

वेटलिफ्टर अजय सिंह ने स्नैच राउंड के तीसरे प्रयास में 143 किग्रा भार उठा लिया है। पहले प्रयास में उन्होंने 137 किग्रा और दूसरे प्रयास में 140 किग्रा उठाया था। इस तरह स्नैच राउंड में उनका स्कोर 143 किग्रा रहा।

03:00 PM, 01-Aug-2022

CWG 2022 Live: वेटलिफ्टिंग में अजय सिंह का दूसरा प्रयास भी सफल

अजय ने स्नैच राउंड के दूसरे प्रयास में 140 किग्रा भार उठाया। अब वह तीसरे प्रयास में अपने स्कोर को बढ़ाना चाहेंगे।

02:47 PM, 01-Aug-2022

CWG 2022 Live: वेटलिफ्टिंग में अजय सिंह का पहला प्रयास सफल

वेटलिफ्टिंग के 81 किग्रा भार वर्ग में भारत के अजय सिंह का स्नैच राउंड में पहला प्रयास सफल हुआ है। उन्होंने 137 किग्रा भार उठाया है।

02:28 PM, 01-Aug-2022

CWG 2022 Live: वेटलिफ्टिंग में अजय सिंह का मुकाबला शुरू

वेटलिफ्टिंग में पुरुषों के 81 किलोग्राम भारवर्ग में अजय सिंह का मुकाबला शुरू हो चुका है। उन्होंने पहले प्रयास में 135 किलोग्राम भार उठाने का फैसला किया है। 

02:07 PM, 01-Aug-2022

CWG 2022 Live: लॉन एंड बोल्स में भारतीय महिला टीम पिछड़ी

लॉन एंड बोल्स में भारतीय महिला टीम न्यूजीलैंड से 4-6 के अंतर से पीछे चल रही है। सेमीफाइनल मैच के छह राउंड पूरे हो चुके हैं और फिलहाल कीवी टीम के पास बढ़त बरकरार रहै। 

01:23 PM, 01-Aug-2022

CWG 2022 Live: भारत के लिए कैसा रहा तीसरा दिन

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने तीसरे दिन दो स्वर्ण पदक जीते। दोनों पदक वेटलिफ्टिंग में ही आए। पहले जेरेमी फिर अंचिता ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, स्विमिंग में श्रीहरि नटराज ने पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। हालांकि, बॉक्सिंग में सुमित को  हार का सामना करना पड़ा। भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की तीसरा दिन कैसा रहा, जानने के लिए यहां क्लिक करें। 

12:31 PM, 01-Aug-2022

CWG 2022 Live: आज इन खेलों में चुनौती पेश कर रहा है भारत

स्विमिंग

पुरुष 100मी बटरफ्लाई हीट 6, साजन प्रकाश, दोपहर 3:51 बजे

टेबल टेनिस

पुरुष टीम सेमीफाइनल भारत बनाम नाइजीरिया, दोपहर 11:30 बजे  

बैडमिंटन

मिश्रित टीम सेमीफाइनल, दोपहर, 3:30 बजे से

बॉक्सिंग

48 किग्रा से अधिक – 51 किग्रा (16 का राउंड) अमित पंघाल बनाम नामरी बेरी, शाम 4:45 बजे

54 किग्रा से अधिक – 57 किग्रा (16 का राउंड) हुसम उद्दीन मोहम्मद बनाम एमडी सलीम हुसैन, शाम 6:00 बजे

75 किग्रा – 80 किग्रा (16 का राउंड) आशीष कुमार बनाम ट्रैविस तपतुएटो, 2 अगस्त, रात 1:00 बजे

साइकलिंग

केरिन पहले दौर में त्रियशा पॉल, शुशिकला अगाशे, मयूरी लुटे, शाम 6:32 बजे

पुरुष 40 किमी अंक दौड़ क्वालीफाइंग राउंड, नमन कपिल, वेंकप्पा केंगालागुट्टी, दिनेश कुमार, विश्वजीत सिंह, शाम 6:52 बजे

पुरुष 1000 मीटर टाइम ट्रायल फाइनल रोनाल्डो लैटनजम, डेविड बेकहम, रात 8:02 बजे

महिला 10 किमी स्क्रैच रेस फाइनल मीनाक्षी, रात 9:37 बजे

हॉकी

पुरुष पूल बी भारत बनाम इंग्लैंड, रात 8:30 बजे

वेटलिफ्टिंग

पुरुष 81 किग्रा – अजय सिंह, दोपहर 2:00 बजे

महिला 71 किग्रा – हरजिंदर कौर, रात 11:00 बजे

जूडो

पुरुष 66 किग्रा एलिमिनेशन राउंड ऑफ 16 – जसलीन सिंह सैनी, दोपहर 2:30 बजे

पुरुषों का 60 किग्रा एलिमिनेशन राउंड ऑफ 16 – विजय कुमार यादव, दोपहर 2:30 बजे

महिला 48 किग्रा क्वार्टर फाइनल – सुशीला देवी लिकाबम, दोपहर 2:30 बजे

महिला 57 किग्रा एलिमिनेशन राउंड 16 – सुचिका तारियाल, दोपहर 2:30 बजे

स्क्वाश

महिला एकल प्लेट क्वार्टर फाइनल – सुनयना सारा कुरुविला, शाम 4:30 बजे

महिला एकल क्वार्टरफाइनल- जोशना चिन्नापा, शाम 6:00 बजे

लॉन एंड बोल्स

महिला चार सेमीफाइनल: दोपहर 1:00 बजे

12:27 PM, 01-Aug-2022

CWG 2022 Live: अब तक इन खिलाड़ियों ने जीते पदक

भारत को पहला पदक संकेत ने दिलाया था। उन्होंने रजत जीतने के साथ शुरुआत की थी। इसके बाद गुरुराजा ने कांस्य पदक जीता और रात में मीराबाई चानू ने पहला स्वर्ण दिलाया। दूसरा दिन खत्म होते-होते भारत को चौथा पदक मिल चुका था। बिंदियारानी ने रजत पदक अपने नाम किया था। इसके बाद इवेंट के तीसरे दिन जेरेमी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया और रात में अचिंता शेलुई ने भी स्वर्ण जीतकर भारत को पदक तालिका में छठे स्थान पर पहुंचा दिया। आज भारत के पदकों की संख्या आठ पहुंच सकती है। 



Source link

By attkley

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *