आफताब से फंदा कितनी दूर?
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

श्रद्धा हत्याकांड में आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट बृहस्पतिवार को रोहिणी स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में किया जाएगा। नार्को का प्री-सत्र मंगलवार को एफएसएल में हुए पॉलिग्राफ टेस्ट के दौरान हो गया था। पॉलिग्राफ टेस्ट की रिपोर्ट एक दो दिन में आ जाएगी। हालांकि, आफताब ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसी ने श्रद्धा की हत्या की है। उसे इसका कोई अफसोस भी नहीं है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार आफताब का नार्को टेस्ट डॉ. नवीन कुमार की देखरेख में सात सदस्यीय टीम दूसरी मंजिल पर ओटी नंबर दो में करेगी। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे के बाद टेस्ट शुरू होगा। साकेत कोर्ट ने नार्को टेस्ट की अनुमति दी है। पुलिस ने पांच दिसंबर को भी नार्को टेस्ट के लिए सुरक्षित रखा हुआ है।

उधर, श्रद्धा वालकर की हत्या में आरोपी आफताब की हैवानियत का खुलासा होने के बाद से उसकी दूसरी गर्लफ्रेंड सदमे में है। उसे अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि आफताब ऐसा कर सकता है। श्रद्धा मर्डर केस में आफताब की नई गर्लफ्रेंड ने बताया कि श्रद्धा मर्डर या उसके टुकड़ों से उसका कोई लेना-देना नहीं है। लड़की ने बताया कि जब वह आफताब से मिलने उसके घर आती थी, तो उसे अंदाजा भी नहीं था कि आफताब ने किसी का कत्ल किया है और उसके टुकड़े भी किये हैं।

मई में श्रद्धा के मर्डर के बाद आफताब ने इस लड़की को डेट करना शुरू किया था। दोनों की मुलाकात उसी बम्बल ऐप पर हुई थी, जिसके जरिए श्रद्धा और आफताब मिले थे। आफताब की नई प्रेमिका अक्टूबर में दो बार आफताब के उसी घर आई थी जहां उसने श्रद्धा के शव के टुकड़े कर फ्रिज में रखा था। आफताब ने जो अगूंठी श्रद्धा को दी थी उसको श्रद्धा की हत्या के बाद दूसरी गर्लफ्रेंड को दे दिया था। 

लड़की ने बताया कि आफताब उससे बिल्कुल अलग तरह से व्यवहार करता था। पुलिस ने उसके पास से श्रद्धा की अंगूठी बरामद कर ली है। पुलिस ने जब अफताब की दूसरी गर्लफ्रेंड को पूछताछ के लिए बुलाया और उसके सामने आफताब की दरिंदगी का खुलासा किया तो मानो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई हो। वह यकीन नहीं कर पा रही थी कि आफताब किसी के साथ ऐसा कर सकता है। 

पुलिस की पूछताछ में श्रद्धा के कातिल आफताब की नई प्रेमिका ने बताया कि आफताब का व्यवहार उसे हमेशा नॉर्मल लगा। वह काफी केयरिंग नेचर का था, जिस वजह से उसे कभी लगा नहीं कि आफताब का मेंटल स्टेट सही नहीं है। उसने बताया कि आफताब के व्यवहार से उसकी बातचीत से कभी ये लगा ही नहीं की उसने किसी की हत्या की है। आफताब के पास डियोड्रेंट और परफ्यूम्स की अलग-अलग वैराइटीज का एक कलेक्शन था और वह उसे भी अक्सर परफ्यूम गिफ्ट किया करता था। उसने बताया कि आफताब काफी सिगरेट पीता था और अपनी सिगरेट खुद रोल करता था। वह कई बार स्मोकिंग छोड़ने की बात कह चुका था।

विस्तार

Source link

By attkley

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *