अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 01 Nov 2021 01:37 AM IST

सार

राहुल गांधी ने गोवा में कहा, पंजाब में किसानों का कर्ज हुआ माफ। शिरोमणि अकाली दल ने जताई आपत्ति, सुखबीर ने मांगी रिपोर्ट।

ख़बर सुनें

गोवा में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से किसानों की कर्ज माफी पर दिए बयान को लेकर पंजाब में राजनीति गरमा गई है। शिरोमणि अकाली दल ने राहुल गांधी के इस बयान पर आपत्ति जताई है। शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से किसानों की कर्ज माफी संबंधी रिपोर्ट मांगी है।

बता दें कि गोवा में एक राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने बयान दिया है कि कर्ज माफ करने के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने चुनाव लड़ा। सरकार बनने के बाद इस इस वादे को पूरा भी किया गया। पंजाब जाकर इस बात को कंफर्म किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में जो वादे किए जाते हैं, वो पूरे भी किए जाते हैं। 

शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी के इस बयान पर तंज किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से इस मामले में पूरी और बिना शर्त कर्ज माफी की रिपोर्ट मांगी है। जिसके बारे में उन्होंने 2017 में पंजाब के किसानों से वादा किया था। सुखबीर ने राहुल गांधी से पूछा है कि पंजाब में किन किसानों का कितना कर्ज माफ किया गया है, इसकी जानकारी सार्वजनिक करने के लिए पंजाब सरकार को निर्देश देने को कहा है।

चुनाव में कर्ज माफी बनेगा मुद्दा
पंजाब में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में किसानों का कर्ज माफी मुद्दा बनने वाला है। इससे पहले 2017 में कांग्रेस सरकार के द्वारा घोषणा पत्र में सरकारी और गैर सरकारी बैंकों के साथ ही सहकारी और आढ़तियों का कर्ज माफ करने का वादा किया गया था। विपक्ष इससे पहले भी इस मुद्दे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को घेरते रहे हैं।

विस्तार

Source link

By attkley

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *