मुंबई पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मुंबई पुलिस ने समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले पर कथित आपत्तिजनक लेख को लेकर बुधवार को दो वेबसाइटों के खिलाफ मामला दर्ज किया। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि धारा 500 (मानहानि की सजा) सहित भारतीय दंड संहिता (IPC) की प्रासंगिक धाराओं के तहत इंडिक टेल्स और हिंदू पोस्ट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
बता दें, सावित्रीबाई फुले पर कथित आपत्तिजनक लेख को लेकर बुधवार को अजीत पवार, जयंत पाटिल, सुनील तटकरे और छगन भुजबल सहित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुंबई पुलिस आयुक्त कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था और दो वेबसाइटों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अधिकारियों को लेख को सत्यापित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। सीएम शिंदे ने कहा था कि सम्मानीय व्यक्तियों के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री लिखने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।